फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Theatre Fest in Chandigarh

‘वो 4 दिन में’ दिखा रेप पीड़िता के परिवार का दर्द

Wed, 24 Sep 2014 03:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 24 Sep 2014 03:56 PM IST
विज्ञापन
Theatre Fest in Chandigarh

थियेटर फॉर थियेटर, मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर कुरुक्षेत्र व पंजाब आर्ट्स कांउसिल की ओर से आयोजित टीएफटी एंड थियेटर फेस्टिवल के दूसरे दिन ‘वो चार दिन’ नाटक का मंचन किया गया।

विज्ञापन


नाटक में एक नाबालिग लड़की से रेप के बाद उसकी परिवार पर क्या-क्या बीतती है? नाबालिग लड़की के माता-पिता के सामने बड़ी ही असमंजस की स्थिति आ जाती है। लड़की की मां गर्भवती होती है।
विज्ञापन


वे विचार करते हैं कि उनके पहले बच्चे के साथ इतना गलत हुआ है, क्या अब वे दूसरे बच्चे को जन्म दें या नहीं, लेकिन वे हिम्मत नहीं हारते। वे अपने दूसरे बच्चे को जन्म देते हैं। संयोग से वह भी लड़की होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पूरी कहानी को सोमवार, मंगलवार, बुधवार और शनिवार के दिन दर्शाया गया है। कहानी में कलाकारों ने इतना बेहतरीन अभिनय किया है कि नाटक सभी के दिल को छू लेता। सभी पात्र जीवंत हो जाते हैं।

कहानी में तितिक्षु महाजन, गगनदीप कौर, गीता गांधी, प्रिया शर्मा, राजवीर चौहान, तेजभान गांधी, भवशील सिंह सैनी और रोहित शर्मा ने उम्दा अभिनय किया।

म्यूजिक भवशील सिंह सैनी ने दिया, लाइट अभिषेक  सूद, सेट डिजाइन हरविंदर सिंह व डायरेक्टर सुदेश शर्मा ने किया। नाटक नेहा शर्मा ने लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed