फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The village Fixed Wishing Rates of Eunuchs

इस गांव ने फिक्स किए किन्नरों के बधाई रेट

Wed, 26 Feb 2014 02:55 PM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, मोहाली
नीरज कुमार/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 26 Feb 2014 02:55 PM IST
विज्ञापन
The village Fixed Wishing Rates of Eunuchs
ग्राम पंचायत खुड्डा अलीशेर ने प्रस्ताव पास किया है कि किन्नरों को बच्चे के जन्म या मांगलिक कार्यक्रम में बधाई की रकम 2100 रुपये से ज्यादा न दें।
विज्ञापन


ग्रामीणों की जानकारी के लिए गांव में इसका बोर्ड भी लगा दिया है। ग्राम पंचायत ने बीडीपीओ को भी इसकी सूचना दे दी है। अब एक पत्र मेयर को लिखकर इस पर नगर निगम की बैठक में चर्चा कराने का भी अनुरोध किया जाएगा।

गांव में लगे बोर्ड पर लिखा है कि 2100 रुपये से ज्यादा मांगने वाले किन्नर पर कानूनी कार्रवाई होगी। गांव निवासी रतन सिंह धालीवाल, शीतल सिंह, जसबीर कौर, बलकार सिंह ने बताया कि गांव के लोग किन्नरों की ओर से मनमानी बधाई वसूल करने के तरीके से परेशान थे। कई बार झगड़े भी हो चुके हैं।
विज्ञापन


धनास में भी ऐसा ही प्रस्ताव
धनास ग्राम पंचायत के सरपंच कुलजीत सिंह संधू ने बताया कि उनकी पंचायत में भी इस संबंध में प्रस्ताव पास किया गया है। जल्द ही बीडीपीओ को इसकी सूचना भेज दी जाएगी। यह एक अच्छा प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किन्नरों मनमानी रकम मांगते थे। इससे गांव के लोग काफी परेशान थे। इस कारण सर्व सम्मति से प्रस्ताव पास किया गया कि किन्नरों को 2100 रुपये से अधिक राशि न दी जाए। पंचायत की ओर से नगर निगम के मेयर को भी एक पत्र भजा जा रहा है ताकि पूरे शहर में राहत मिल सके।
-डॉ हुकुम चंद, सरपंच, ग्राम पंचायत खुड्डा अलीशेर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed