फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The train will depart Bangalore tonight

बंगलौर जाना चाहते हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें

Fri, 13 Dec 2013 04:21 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 13 Dec 2013 04:21 PM IST
विज्ञापन
The train will depart Bangalore tonight
रेलवे को चंडीगढ़ से यशवंतपुर (बंगलुरू) के बीच एक दिन के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन को अच्छा रिस्पांस मिला है। इस ट्रेन में स्लीपर और एसी में सभी सीटें फुल होने के बाद वेटिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन


यह ट्रेन 51 घंटे में 2883 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी टू टियर का एक-एक और एसी थ्री टियर के तीन कोच हैं।

स्लीपर के आठ कोच हैं। यह ट्रेन अंबाला, पानीपत, नई दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आगरा, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसवाल, मनमाड, पुणे, हुबली स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन के बाद रेलवे रेल बजट में हुई घोषणा के अनुसार हजरत निजामुद्दीन-यशवंतपुर एक्सप्रेस (12629/12630) का सप्ताह में दो दिन चंडीगढ़ तक विस्तार करेगा।
विज्ञापन


ट्रेन के शेड्यूल के तहत यह ट्रेन चंडीगढ़ से यशवंतपुर के लिए हर मंगलवार और शनिवार सुबह 3:15 प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 7:10 पर यशवंतपुर पहुंचेगी।

यह ट्रेन सुबह 7:50 पर नई दिल्ली व 8:45 पर हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन हर बुधवार और शुक्रवार को यशवंतपुर से दोपहर 1:50 पर चलेगी और दो दिन बाद शाम 6:20 पर चंडीगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed