फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The target was to kill the stout man wearing glasses who was sitting at the cashier counter.

Chandigarh News: कैशियर काउंटर पर चश्मा लगाकर बैठे मोटे आदमी को मारने का दिया था टारगेट

Tue, 07 Jul 2026 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
The target was to kill the stout man wearing glasses who was sitting at the cashier counter.
चंडीगढ़। सेक्टर-11 के चर्चित श्री कुमार केमिस्ट के कैशियर जानकीदास हत्याकांड की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शूटरों को कैश काउंटर पर चश्मा लगाए मोटे व्यक्ति को निशाना बनाने के निर्देश दिए गए थ, लेकिन पहचान की चूक में कैशियर जानकीदास की हत्या कर दी गई। सोमवार को सेक्टर-11 थाना पुलिस ने मामले के मुख्य साजिशकर्ता अमित कुमार उर्फ शराबी को घटनास्थल पर ले जाकर सीन रिक्रिएट कराया जिसमें वारदात से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए।
विज्ञापन

अदालत से पांच दिन का पुलिस रिमांड मिलने के बाद शाम करीब साढ़े चार बजे पुलिस आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच सेक्टर-11 की कैमिस्ट मार्केट लेकर पहुंची। करीब एक घंटे तक चले सीन रिक्रिएशन के दौरान हत्या की साजिश, शूटरों की मूवमेंट और टारगेट की पहचान से जुड़े हर पहलू की पड़ताल की गई।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ में अमित शराबी ने बताया कि वह सबसे पहले कुमार ब्रदर्स पहुंचा लेकिन वहां कैश काउंटर पर उसे बताई गई पहचान का व्यक्ति नहीं मिला। इसके बाद वह कुमार कैमिस्ट की ओर गया। मार्केट में एक जैसे नाम की कई दुकानें होने के कारण वह कुछ देर तक भ्रमित रहा। आखिरकार जब वह श्री कुमार कैमिस्ट पहुंचा तो कैश काउंटर पर बैठे जानकीदास का हुलिया बताई गई पहचान से मिलता-जुलता लगा। इसके बाद आरोपी सन्नी मेहरा ने जानकीदास पर गोलियां चला दीं जबकि अमित भी उसके साथ दुकान के भीतर मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारियों के अनुसार सीन रिक्रिएशन के दौरान आरोपी के बयानों का सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और अन्य तकनीकी साक्ष्यों से मिलान किया गया। पुलिस का मानना है कि इस प्रक्रिया से हत्या की साजिश, टारगेट की पहचान और आरोपियों की भूमिका से जुड़े कई अहम पहलुओं की पुष्टि होगी।
रोहित माखन ने कराई थी गोल्डी ढिल्लों से बात
पुलिस सूत्रों के अनुसार जेल में बंद रोहित माखन ने अमित शराबी की बातचीत गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से कराई थी। इसके बाद गोल्डी ढिल्लों ने सेक्टर-11 की कैमिस्ट मार्केट में टारगेट किलिंग की सुपारी दी। पुलिस का दावा है कि गोल्डी ढिल्लों और रोहित माखन ने आरोपी को वारदात का पूरा रूट मैप भी समझाया था। अमित डिब्बा गोल और सिग्नल एप के जरिये लगातार गोल्डी ढिल्लों के संपर्क में था।
चश्मा लगाए मोटे व्यक्ति को बनाया था निशाना
पूछताछ में पुलिस को पता चला कि शूटरों को हत्या के लिए दो स्पष्ट पहचान बताई गई थीं। उन्हें कहा गया था कि सेक्टर-11 के कुमार मेडिकल में कैश काउंटर पर चश्मा लगाए एक मोटा व्यक्ति मिलेगा, उसी को निशाना बनाना है।
पहचान की चूक, जानकीदास की चली गई जान
पुलिस सूत्रों का दावा है कि जानकीदास असली टारगेट नहीं था। निशाना कैमिस्ट का मालिक था, जिसकी पहचान चश्मा लगाए मोटे व्यक्ति के रूप में बताई गई थी। चूंकि कैश काउंटर पर बैठे जानकीदास का हुलिया उसी पहचान से मेल खा गया, इसलिए शूटरों ने उसे ही गोलियों का निशाना बना दिया।
अब रोहित माखन से भी होगी पूछताछ?
जांच एजेंसियां अब रोहित माखन को भी प्रोडक्शन वारंट पर चंडीगढ़ लाने की तैयारी कर रही हैं। पुलिस का मानना है कि गोल्डी ढिल्लों और अमित शराबी के बीच संपर्क स्थापित कराने में उसकी अहम भूमिका रही। ऐसे में उससे पूछताछ के बाद हत्या की साजिश और सुपारी नेटवर्क से जुड़े कई और अहम खुलासे होने की उम्मीद है।


जानकीदास हत्याकांड : मास्टरमाइंड अमित शराबी का रिमांड पांच दिन और बढ़ा

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। अमित शराबी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोमवार को चंडीगढ़ पुलिस ने उसे जिला अदालत में पेश किया जहां अदालत ने पांच दिन का पुलिस रिमांड और मंजूर कर दिया। इससे पहले वह चार दिन के रिमांड पर था। अब पुलिस उसे 11 जुलाई को दोबारा अदालत में पेश करेगी।जांच एजेंसियों के अनुसार विस्तारित रिमांड के दौरान हत्या की साजिश की पूरी परतें खोलने पर फोकस रहेगा। चंडीगढ़ पुलिस 2 जुलाई को अमित शराबी को जम्मू के सांबा स्थित जेल से प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए चंडीगढ़ लाई थी। जांच के दौरान उसका आमना-सामना पहले से गिरफ्तार अन्य आरोपियों से भी कराया गया है। पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), वित्तीय लेनदेन और वारदात से पहले व बाद की गतिविधियों की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों को उम्मीद है कि डिजिटल साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर मामले में नए तथ्य और अहम सबूत सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed