फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The strike of the sanitation workers continues in Chandigarh

चंडीगढ़ : सफाई कर्मचारियों की हड़ताल...शहर की व्यवस्था हुई बदहाल, घर में कूड़े से आने लगी दुर्गंध

Mon, 26 Oct 2020 01:54 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 26 Oct 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
The strike of the sanitation workers continues in Chandigarh
सेक्टर- 45 में सड़क पर बिखरा कूड़ा। - फोटो : अमर उजाला

तीन दिन से लगातार चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल ने सिटी ब्यूटीफुल के लोगों को परेशानी में डाल दिया है। रसोई में कूड़े के डब्बे भर गए हैं, उसमें से बदबू आनी शुरू हो गई है। यदि हड़ताल समाप्त नहीं हुई तो हालत और गंभीर हो जाएगी। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सड़कों पर झाड़ू नहीं चला है। सेक्टर-20 में सड़कों पर कूड़ा बिखरने लगा है। लोग अपने घरों से गाड़ियों में कूड़ा भरकर चोरी से इधर-उधर फेंककर जा रहे हैं। सेक्टर-43, 40 सहित अन्य सेक्टरों में बुरा हाल हो गया है। 

विज्ञापन


डोर-टु-डोर गारबेज कलेक्टर भी हड़ताल में शामिल हैं। ऐसे में वे भी घरों से कूड़ा लेने नहीं आए। अब तो लोगों के घरों में रखी कूड़े की बाल्टियां भर गई है और उनमें से बदबू भी आनी शुरू हो गई है। क्राफ्ड के चेयरमैन हितेश पुरी और फॉसवेक के चेयरमैन बलजिंदर सिंह बिट्टू ने कहा कि नगर निगम की नाकामी के कारण शहर के लोग परेशान हो रहे हैं। 
विज्ञापन


शहर के लोग कर (टैक्स) इसलिए नहीं दे रहे हैं कि वे गंदगी के ढेर पर रहें। अधिकारी समझदारी के साथ मांगों पर सहमति बनाएं ताकि लोगों को परेशानी न उठाना पड़े। सफाईकर्मियों की हड़ताल के कारण बाजारों में भी परेशानी बढ़नी शुरू हो गई है। अभी त्योहारी सीजन है। ऐसे में गंदगी के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। नगर निगम के अधिकारियों के साथ बात होने पर मांगों पर सहमति बनी तो सोमवार शाम से सफाई का काम शुरू हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान कृष्ण कुमार चड्ढा और प्रधान महासचिव ओम पाल सिंह चावर ने बताया कि सोमवार को शहर के सभी सफाई कर्मचारी नगर निगम के बाहर प्रदर्शन करेंगे। हमारी मांगें नहीं सुनी गईं तो हड़ताल जारी रहेगी। यदि मांगें मान ली गई तो मंगलवार से सफाई का काम शुरू होगा। 

सफाई कर्मचारियों के धरने में आज आएंगे नगर निगम आयुक्त 
जानकारी के अनुसार सोमवार को नगर निगम कमिश्नर सफाई कर्मचारियों के धरने में आएंगे। वे उनकी मानी गई मांगों के बारे में बताएंगे। यदि कर्मचारी मान गए तो ठीक नहीं तो हड़ताल जारी रहेगी। जानकारी यह भी मिली है कि अब आउटसोर्स पर काम कर रहे सफाई कर्मचारियों को भी तेल और साबुन मिलेगा। वहीं इन्हें 15 सीएल भी मिलेंगी। 

स्मार्ट घड़ियों को हटाने के लिए सदन की बैठक में लाया जाएगा एजेंडा
स्मार्ट घड़ियों को हटाने के लिए नगर निगम सदन की बैठक में एजेंडा लाया जाएगा। वहीं डोर-टु-डोर जाकर काम कर रहे सफाईकर्मियों की मांगों के लिए भी सदन में एजेंडा लाया जाएगा। वे पहले जैसा ही काम करेंगे। डेलीवेज पर काम कर रहे सफाई कर्मचारियों को पक्का करने के लिए एक पॉलिसी बनाकर प्रशासन के पास भेजी जाएगी। उम्मीद है कि इन बातों पर नगर निगम के अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों के बीच सहमति बन सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed