फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The second phase of doubling of Rajpura to Bathinda rail line begins

पंजाब: राजपुरा-बठिंडा रेलमार्ग के दोहरीकरण का दूसरा चरण शुरू, 14 रेलगाड़ियां रद्द, 10 का रूट बदलेगा

Sat, 12 Feb 2022 12:16 AM IST
ajay kumar अमित जेतली, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
अमित जेतली, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 12 Feb 2022 12:16 AM IST
सार

राजपुरा-बठिंडा रेलमार्ग के दोहरीकरण की वजह से कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। अंबाला रेल मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के प्रभावित होने की संभावना है। यही वजह है कि 14 यात्री ट्रेनों को रद्द किया गया है और 10 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। 

विज्ञापन
The second phase of doubling of Rajpura to Bathinda rail line begins
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंबाला रेल मंडल के अधीन राजपुरा-बठिंडा रेलमार्ग से जुड़ी दोहरीकरण परियोजना अपने दूसरे चरण में पहुंच चुकी है। इस चरण में कौलसेरी-धूरी-अलाल-सेखा सेक्शन को डबल लाइन करने की योजना है। इसके लिए प्री-नॉन इंटरलाकिंग तथा नॉन इंटरलाकिंग के कार्य को तय समय के भीतर पूर्ण करने की तैयारी चल रही है। इस कार्य को पूरा करने के लिए 18 से 28 फरवरी तक रोजाना चार से छह घंटे तक का ट्रैफिक ब्लाक किया गया है। इससे अंबाला रेल मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेनें प्रभावित होने की संभावना है। इसलिए 14 यात्री ट्रेनों को रद्द किया गया है और 10 ट्रेनों को रूट बदलकर चलाने की तैयारी है। 

विज्ञापन


कम हुई ट्रेनों की रफ्तार, यात्री परेशान
हालांकि प्री-नॉन इंटरलाकिंग तथा नॉन इंटरलाकिंग का कार्य 18 फरवरी को शुरू होना है लेकिन इसकी तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है। इससे ट्रेनों की रफ्तार थमने लगी है। अधिकतर ट्रेनों को अंबाला, राजपुरा और सरहिंद के पास बिना किसी कारण या तो रोका जा रहा है या फिर उनकी रफ्तार कम की जा रही है। इससे यात्री परेशान हो रहे हैं और उनको अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो रही है। इससे चंडीगढ़ रूट की ट्रेनों पर भी असर पड़ रहा है। रास्ते में दूसरी ट्रेनें खड़ी होने की वजह से चंडीगढ़ रूट की ट्रेनें बिना किसी कारण के जाम में फंस रही हैं। 

विज्ञापन

                                   ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

ट्रेन नंबर नाम कब से कब तक
14525-14526 अंबाला-श्रीगंगानगर-अंबाला इंटरसिटी 18 से 28 फरवरी
14507-14508 दिल्ली-बठिंडा-दिल्ली एक्सप्रेस   18 से 28 फरवरी
22479-22480 सरबत दा भला एक्सप्रेस 27 फरवरी
22485-22486 नई दिल्ली-मोगा इंटरसिटी 28 फरवरी
04571-04572 धूरी-हिसार/धूरी-सिरसा एक्सप्रेस 25 से 28 फरवरी
04573-04574 सिरसा-लुधियाना/लुधियाना हिसार एक्सप्रेस 25 से 28 फरवरी
04575-04576 हिसार-लुधियाना-हिसार पैसेंजर 25 से 28 फरवरी

इन ट्रेनों का रूट बदला
नॉन इटरलाकिंग के कारण 10 ट्रेनों के रूट बदले गये हैं। इन ट्रेनों में अमृतसर एक्सप्रेस 11057-11058, नांदेड़-जम्मूतवी-नांदेड़ एक्सप्रेस 12751-12752, नांदेड़-श्री गंगानगर-नांदेड़ एक्सप्रेस 12439-12440, नांदेड़-श्री गंगानगर-नांदेड़ एक्सप्रेस 12485-12486 और दिल्ली-बीकानेर-दिल्ली एक्सप्रेस 12455-12456 शामिल हैं। इन ट्रेनों की संख्या मौके पर बढ़ भी सकती है। इसलिए 18 से 28 फरवरी तक ट्रेन में सफर करने से पहले रूट की पूरी जानकारी जरूर हासिल करें। 

ट्रेन परिचालन करना होगा आसान
राजपुरा-बठिंडा रेल मार्ग के दोहरीकरण के बाद ट्रेन परिचालन करना काफी आसान हो जाएगा। इससे ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी और यात्री कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। ऐसे में यात्रियों के समय की बचत होगी। ट्रेनों को पासिंग के इंतजार में रास्ते में बिना वजह किसी स्टेशन पर नहीं रुकना पड़ेगा। भविष्य में ट्रेनों की संख्या बढ़ाने और हाई स्पीड ट्रेनें चलाने में आसानी होगी। दूर दराज के क्षेत्रों में तरक्की के रास्ते भी खुलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed