{"_id":"0d291843542e7504403b839ae33733e5","slug":"the-new-school-year-will-be-checking-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल से फिर होगी स्कूलों की चेकिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल से फिर होगी स्कूलों की चेकिंग
अमर उजाला मोहाली
Updated Sun, 22 Dec 2013 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल में शिक्षा विभाग की स्कूलों पर कड़ी नजर रहेगी। जिला शिक्षा विभाग ने जनवरी माह का स्कूलों की चेकिंग का शेड्यूल घोषित कर दिया है। जनवरी के पहले ही दिन से स्कूलों की चेकिंग शुरू हो जाएगी।
एक दिन में विभाग की टीम एक ही स्कूल की चेकिंग करेगी। इस दौरान स्कूल की बिल्डिंग से लेकर बच्चों को दी जा रही सभी सुविधाओं का जायजा लिया जाएगा।
जिला शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक विभाग के मुताबिक जनवरी माह में 12 स्कूलों को चेक करने की योजना बनाई गई है। स्कूलों को इस बारे में पहले ही सूचित किया जा चुका है। इसके बाद भी स्कूलों में कमियां आती हैं। तो विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
विभाग ने स्कूलों को साफ किया है कि इसी बीच डीपीआई ऑफिस की टीम भी जांच कर सकती है। ऐसे में विभाग द्वारा तय मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए।
जिला शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में भेजी जाने वाली टीम में जिला साइंस सुपरवाइजर की अगुवाई में काम करेगी। अन्य अधिकारी भी टीम में मौजूद रहेंगे।
टीम अपनी रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपेंगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। इन स्कूलों में डेराबस्सी, खरड़ एवं कुराली जोन के स्कूल शामिल हैं। चेकिंग एक जनवरी से 29 जनवरी तक चलेगी।
विज्ञापन
डीजीएसई ने चेकिंग से कर दिया था मना
कुछ समय पहले जब डीजीएसई कृष्ण कुमार थे। तो उन्होंने स्कूलों को एक सकुर्लर भेजा था। जिसमें कहा गया था कि स्कूलों की चेकिंग करने से कोई फायदा नहीं हो रहा है। इससे विभाग का टाइम एवं पैसे दोनों खर्च हो रहे हैं। लेकिन स्कूल अपने आप में कोई सुधार नहीं कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने स्कूलों की चेकिंग बंद कर दी थी।