{"_id":"4474de71263f440d2b0e3174d2c51f16","slug":"the-high-court-arrived-ram-herb-legal-opinions-from-lawyers","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट पहुंचे बूटी राम, वकीलों से ली कानूनी राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट पहुंचे बूटी राम, वकीलों से ली कानूनी राय
अमर उजाला ब्यूरो/पंचकूला
Updated Thu, 09 Jan 2014 08:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धमकियों के खौफ में जी रहे ज्योति के पिता बूटी राम ने पंजाब पुलिस की ओर से सुरक्षा मिलने के बाद राहत की सांस ली है।
23 दिसंबर को पंचकूला कोर्ट में पेश होने के दौरान विधायक से ताल्लुक रखने वालों ने अदालत परिसर मे बूटी राम को धमकियां देते हुए इस कदर दबाव बनाया कि वह कोर्ट में मजबूरन अपने बयान से मुकर गए।
बुधवार को बूटी राम अपने वकील से मुलाकात के लिए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचे। जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पहली बार बूटी राम ने हाईकोर्ट का रुख किया।
बातचीत में बूटी राम ने कहा कि कोर्ट में जज के सामने पेश होने से पहले तक लोगों ने उसका पीछा किया और बार-बार धमकियां दी।
शुक्रवार को बूटी राम ने पंचकूला पुलिस के कमिशभनर से मुलाकात कर धमकी देने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने, परिवार सहित खुद की सुरक्षा की मांग की थी।
लेकिन, वकील का इस बारे में कहना था कि प्रोटेक्शन के लिए हाईकोर्ट में आवेदन करेंगे।
उधर, पंचकूला पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज करने के बाद होशियारपुर पुलिस को इस मामले की जांच व धमकी देने से जुड़ी सीडी की रिकॉर्डिंग भी सौंप दी थी।
विज्ञापन
होशियारपुर पुलिस इस मामले से जुड़े तमाम पहलुओं की छानबीन कर रही है। लेकिन सुरक्षा सहित अन्य पहलुओं पर ज्योति के पिता कोर्ट में जाने से पहले वकीलों से संपर्क साधकर कानूनी राय ले रहे हैं।