फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   the funeral of martyr jawan sukhchain singh with state honor

पंजाबः उग्रवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुआ जवान सुखचैन, लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Tue, 11 Dec 2018 09:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फाजिल्का ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फाजिल्का ( पंजाब) Updated Tue, 11 Dec 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
the funeral of martyr jawan sukhchain singh with state honor
शहीद को सलामी देते हुए जवान

 उग्रवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए सैनिक सुखचैन सिंह को सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। शहीद का पार्थिव शरीर अमृतसर से उनके पैतृक गांव इस्लामवाला लाया गया। 

विज्ञापन


 इस मौके पर उपमण्डल अधिकारी सुभाष खटक, सांसद शेर सिंह घुबाया और सैन्य अधिकारियों ने अंतिम विदाई दी। शहीद सुखचैन सिंह को छोटे चचेरे भाई भूपिंदर सिंह ने मुख्याग्नि दी। शहीद की अंतिम यात्रा में आसपास लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। बता दें कि सुखचैन सिंह सन् 2009 से 19 सिख रेजीमेंट में लांस नायक के तौर पर ड्यूटी कर रहे थे। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह लगभग 6 बजे गश्त के दौरान सेना के जवानों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी। इस दौरान सुखचैन सिंह गंभीर रूप में घायल हो गए थे। हालांकि उन्हें इलाज के लिए सैन्य अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने शहादत प्राप्त की। सुखचैन सिंह अपने पीछे माता-पिता के अलावा पत्नी, तीन वर्ष की बेटी और 6 महीने का पुत्र छोड़ गए हैं। शहीद के चचेरे भाई भूपिन्दर सिंह ने सरकार से मांग की है कि शहीद की याद में गांव में एक स्टेडियम बनाया जाए और शहीद के बच्चों को सरकारी नौकरी दिलवायी जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed