फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The figure of stubble burning increased in Punjab on Monday

Stubble Burning: पंजाब में फिर खूब जली पराली, प्रदेश भर में 2487 मामले, मोहाली में सबसे कम जलाई गई

Tue, 08 Nov 2022 01:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 08 Nov 2022 01:04 AM IST
सार

सोमवार को पंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी बढ़ोतरी देखी गई लेकिन अगर पिछले दो सालों में यह संख्या सबसे कम रही। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक सात नवंबर को साल 2020 में 4716 और 2021 में 5199 मामले दर्ज किए गए थे। 

विज्ञापन
The figure of stubble burning increased in Punjab on Monday
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पंजाब में एक दिन की राहत के बाद सोमवार को एक बार फिर से जमकर पराली जलाई गई। सोमवार को पराली जलाने के 2487 मामले सामने आए। इनमें से सबसे अधिक 353 मामले फिरोजपुर जिले से दर्ज किए गए, जबकि सबसे कम केवल तीन मामले मोहाली जिले से रहे। रविवार को सूबे में पराली जलाने के 599 मामले ही सामने आए थे। 

विज्ञापन


अब पंजाब भर में पराली जलाने के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 32486 पहुंच गई है। हालांकि यह पिछले दो सालों के मुकाबले कम है। साल 2021 में 15 सितंबर से लेकर सात नवंबर तक पराली जलाने के कुल 37933 मामले सामने आए थे। वहीं साल 2020 में इसी अवधि के दौरान 57696 मामले दर्ज हुए थे।
विज्ञापन


वहीं सोमवार को पराली जलाने के 268 मामले मोगा जिले में, बठिंडा में 256, संगरूर 180 मामले आए। इस सीजन में अब तक संगरूर जिला 4545 केसों के साथ टॉप पर बना है। वहीं पटियाला 3032 केसों के साथ दूसरे, तरनतारन 2973 मामलों के साथ तीसरे और 2788 केसों के साथ फिरोजपुर चौथे स्थान पर रहा। भले ही सोमवार को पंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी बढ़ोतरी देखी गई लेकिन अगर पिछले दो सालों में यह संख्या सबसे कम रही। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक सात नवंबर को साल 2020 में 4716 और 2021 में 5199 मामले दर्ज किए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed