{"_id":"68fcfa9dd2fa89cd650832d6","slug":"the-family-of-suspended-phillaur-police-station-in-charge-bhushan-kumar-came-forward-chandigarh-news-c-46-1-spkl1013-108891-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: फिल्लौर के सस्पेंड थाना प्रभारी भूषण कुमार का परिवार आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: फिल्लौर के सस्पेंड थाना प्रभारी भूषण कुमार का परिवार आया सामने
Sun, 26 Oct 2025 12:06 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। रेप केस के आरोपों में फंसे फिल्लौर थाने के सस्पेंड थाना प्रभारी भूषण कुमार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उनके खिलाफ पोक्सो एक्ट के सहित तीसरा केस भी दर्ज किया गया था। अब भूषण कुमार के परिवार ने मीडिया के सामने आकर पूरे विवाद को राजनीतिक साजिश बताया है।
भूषण की पत्नी नीलम कुमारी ने कहा कि कामरेड रामजी ने साजिश के तहत उनके पति को फंसाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भूषण कुमार पर महिला से जुड़े एक मामले में गलत पर्चा दर्ज करने का दबाव बनाया गया। उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया। इसके बाद उनसे पहले डेढ़ लाख और फिर पांच लाख रुपये की मांग की गई।
भूषण कुमार के बेटे ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल बनियान वाली वीडियो किसी दूसरे केस से जुड़ी हैं। जिसे तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। उसने बताया कि उस वीडियो कॉल में पंच, सरपंच और एक महिला मौजूद थे। जिन्होंने उसके पिता से व्यक्तिगत रूप से मिलने की जिद की। पिता ने कहा था कि वह छुट्टी पर हैं और ऑफिस में अधिकारी से मिल लें। उन्होंने जिद की और घर बुलाने की बात कही। बेटे का कहना है कि उनके पिता सिर्फ रास्ता बता रहे थे लेकिन उस वीडियो को संपादित कर गलत तरीके से पेश किया गया।
विज्ञापन
परिवार ने बताया कि जिस कमरे में भूषण कुमार ठहरे हुए थे उसके नीचे दुकान है। उसमें सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और वहां की फुटेज से सच सामने आ सकता है। बेटे ने आरोप लगाया कि उनके पिता ने कुछ समय पहले गांव के एक धार्मिक मेले में राजनीतिक भाषण रोक दिया था जिसके बाद कुछ लोग उनसे रंजिश रखने लगे। परिवार ने आगे कहा कि उन्हें लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं कभी एक करोड़ तो कभी 50 लाख रुपये की ब्लैकमेलिंग की मांग की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि उनके पास ब्लैकमेलिंग कॉल्स की वीडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है। परिवार ने बताया कि धमकियों के डर से उनके बच्चे स्कूल तक नहीं जा पा रहे और किसी भी अधिकारी ने अब तक उनकी सुनवाई नहीं की है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि उनके पास ब्लैकमेलिंग कॉल्स की वीडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है।