फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The elderly returning home after a walk died in an accident

सैर कर घर लौट रहे बुजुर्ग की हादसे में मौत

Fri, 09 Apr 2021 02:07 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
The elderly returning home after a walk died in an accident
चंडीगढ़। सेक्टर-47/48 की विभाजित सड़क के पास एयरफोर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारी को एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में सैर कर घर लौट रहे सेक्टर-47 निवासी सुदर्शन शर्मा (78) की मौत हो गई। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अनिल शर्मा ने बताया कि वह सेक्टर-47/डी के मकान नंबर 3901 के निवासी हैं। उनके पिता सुदर्शन शर्मा एयरफोर्स से सेवानिवृत्त थे। बुधवार शाम को वह सैर करने के लिए निकले थे। घर वापस आने के दौरान सेक्टर 47/48 की विभाजित सड़क पर पहुंचे तो एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। पुलिस ने जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने सुदर्शन के बेटे अनिल शर्मा की शिकायत पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है, ताकि आरोपी चालक की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed