{"_id":"5883925a4f1c1b632aeffe35","slug":"the-34-candidates-in-the-electoral-fray-becoming-the-equation","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां 34 उम्मीदवारों में चुनावी दंगल, ऐसे बन रहे समीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां 34 उम्मीदवारों में चुनावी दंगल, ऐसे बन रहे समीकरण
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sun, 22 Jan 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
बलबीर सिद्धू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों के दंगल में अब जिले के तीनों हलकों मोहाली, डेराबस्सी और खरड़ में 34 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न भी जारी कर दिए गए हैं। यह जानकारी जिला निर्वाचन अफसर कम डीसी दलजीत सिंह मांगट ने दी।
उन्होंने बताया कि मोहाली व खरड़ से एक-एक उम्मीदवार ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए हैं।
जबकि हलका डेराबस्सी से दो उम्मीदवारों ने मैदान छोड़ा है। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मोहाली विधानसभा हलके से आजाद उम्मीदवार शुभम शर्मा ने अपने नामांकन वापस लिए थे।
विज्ञापन
खरड़ से आजाद उम्मीदवार हरभजन सिंह, डेराबस्सी से गीत लोमिश व रामरतन ने अपने नाम वापस लिए हैं। जबकि शेष उम्मीदवार पहले की तरह चुनावी मैदान में डटे हुए हैं।
विज्ञापन
मोहाली हलके के उम्मीदवार
बहुजन समाज पार्टी - सरबजीत सिंह
आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस - जसविंदर सिंह
अकाली दल - तेजिंदर पाल सिंह सिद्धू
आप - नरिंदर सिंह शेरगिल
कांग्रेस - बलबीर सिंह सिद्धू
हिंदोस्तान शक्ति सेना - अमित शर्मा
भारत रक्षक पार्टी - कृष्ण गोपाल शर्मा
बहुजन मुक्ति पार्टी - किशोर पाल
पंजाब डेमोक्रेटिव पार्टी -गुरकिरपाल सिंह मान
डेमोक्रेटिव स्वराज पार्टी - बलविंदर सिंह कुंभड़ा
अपना पंजाब पार्टी - महिंदर पाल सिंह
आजाद उम्मीदवार - कंवर जोत कौर, कुलजीत सिंह, परनीत सिंह पंधेर और परमजीत सिंह।
खरड़ में इन उम्मीदवारों में होगी टक्कर
बहुजन समाज पार्टी - हरभजन सिंह
आम आदमी पार्टी - कंवर संधू
कांग्रेस - जगमोहन सिंह कंग
अकाली दल - रणजीत सिंह गिल
अपना पंजाब पार्टी - सुदेश कुमार
जय जवान जय किसान - सुरजीत सिंह
पंजाब डेमोक्रेटिव पार्टी - गुरजीत सिंह
शिरोमणि अकाली दल अमृतसर - जगविंदर सिह
आजाद उम्मीदवार- संजीव कुमार और परमजीत सिंह
डेराबस्सी में यह होंगे आमने सामने
अकाली दल - एनके शर्मा
बीएसपी - गुरजीत सिंह
अपना पंजाब पार्टी - अमरीक सिंह
शिव सेना - परमिंदर कुमार
आम आदमी पार्टी - सरबजीत कौर
कांग्रेस - दीपइंदर सिंह ढिल्लों
स्वराज अधिकारी कल्याण सभा - मंजू कौशल
आजाद उम्मीदवार - मान सिंह, विनोद कुमार शर्मा।