फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Terrorist Rinda Associate Sent 20 Lakh rs Amritsar To Uppal Know Connection to Lakhbir Singh News in Hindi

Lakhbir Singh Landa: अमृतसर से आतंकी रिंदा के गुर्गे को भेजे थे 20 लाख, लखबीर से जुड़ रहे तार; जानिए मामला

Mon, 20 May 2024 03:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मोहाली
अमर उजाला नेटवर्क, मोहाली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 20 May 2024 03:05 PM IST
सार

अमृतसर से आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के गुर्गे उप्पल को 20 लाख रुपये भेजे थे। लखबीर सिंह से तार जुड़ रहे हैं। मोहाली पुलिस की स्पेशल सेल ने सुखविंदर सिंह को कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Terrorist Rinda Associate Sent 20 Lakh rs Amritsar To Uppal Know Connection to Lakhbir Singh News in Hindi
स्पेशल सेल की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के गुर्गे सुखविंदर सिंह उर्फ सुख उप्पल के तार कनाडा में बैठे आतंकी लखबीर सिंह लंडा के साथ जुड़ रहे हैं। मोहाली पुलिस की स्पेशल सेल ने सुखविंदर सिंह को कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था। वह पांच दिन के पुलिस रिमांड पर है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, जिसमें कई खुलासे हुए हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, मोहाली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम अमृतसर और तरनतारन पहुंची है, जहां से उप्पल को 20 लाख रुपये की ट्रांजेक्शन की बात सामने आई है। पुलिस को संदेह है कि यह रकम आतंकी लखबीर सिंह लंडा के कहने पर उसके किसी गुर्गे ने उप्पल को भेजा। 
विज्ञापन


अब पुलिस टीम इन इलाकों से डंप डाटा भी उठा रही है। इससे पता चल सकेगा कि जिस दिन 20 लाख रुपये की ट्रांजेक्शन हुई, उस दिन उस लोकेशन पर कौन-कौन से लोग मौजूद थे। इसके बाद सभी से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में मोहाली पुलिस स्थानीय पुलिस की भी मदद ले रही है। स्थानीय पुलिस से वहां अपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। गिरफ्तार सुखविंदर सिंह से पुलिस ने एक पिस्टल व दो कारतूस बरामद किए थे। संदेह है कि वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। 

पुलिस आरोपी की निशानदेही पर उन जगहों की जांच कर रही है जहां वह इतने दिन तक छिपकर रहा। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए जो हथियार मंगवाता था, उसकी सप्लाई किसको करता था।

 

यह है मामला
कुछ दिन पहले मोहाली की स्पेशल सेल ने आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के गुर्गे सुखविंदर सिंह उर्फ सुख उप्पल को गिरफ्तार किया था। आरोप था कि वह पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से विदेशी हथियार व हेरोइन मंगवाकर पंजाब में तस्करों व गैंगस्टरों को सप्लाई करता था। 

 

आरोपी सुख उप्पल अपने साथी कर्णबीर सिंह उर्फ राजा के साथ मिलकर आतंकवादी हरविंद सिंह रिंदा, निशान सिंह व हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पाछिया के लिए काम करता था। कर्णबीर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सुख आतंकवादी रिंदा से तालमेल कर पाकिस्तान से ड्रोन से बॉर्डर एरिया से विदेशी हथियार और हेरोइन बताई हुई लोकेशन पर मंगवा लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed