फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   terrorist davinder pal singh bhullar critically ill

आतंकी भुल्लर गंभीर बीमार, डॉक्टर ने लगाई इलाज की गुहार

Wed, 09 Sep 2015 09:26 AM IST
विनय कोछड़/अमर उजाला, अमृतसर
विनय कोछड़/अमर उजाला, अमृतसर Updated Wed, 09 Sep 2015 09:26 AM IST
विज्ञापन
terrorist davinder pal singh bhullar critically ill

सजायाफ्ता आतंकी दविंदर सिंह भुल्लर की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही है। गुरु नानक देव अस्पताल स्थित स्वामी विवेकानंद डी-एडिक्शन केंद्र में उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


उसका इलाज कर रहे डॉ. पीडी गर्ग ने भुल्लर का टेस्ट कराने के लिए जेल अधीक्षक आरके शर्मा को चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने कहा है कि भुल्लर का काला पीलिया और वायरल टेस्ट करवाना जरूरी है। ये टेस्ट गुरु नानक देव अस्पताल में नहीं हो सकते, केवल निजी सेंटर में हो सकते हैं।
विज्ञापन


जेल अधीक्षक ने निजी सेंटर से टेस्ट कराने के बजाय पीजीआई से टेस्ट कराने के लिए मंजूरी दी है। जेल अधीक्षक ने एक पत्र पंजाब सरकार और अपने उच्च विभाग चंडीगढ़ को लिखकर इस बारे में जानकारी दे दी है। वहां से आदेश आने के बाद भुल्लर का पीजीआई से टेस्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजीआई जाने के लिए अधिक सुरक्षा की जरूरत

terrorist davinder pal singh bhullar critically ill

जेल अधीक्षक ने बताया कि भुल्लर का पीजीआई चंडीगढ़ से टेस्ट कराने के लिए सुरक्षा की अधिक जरूरत पड़ेगी। इसके लिए गृह सचिव और पंजाब के सुरक्षा विभाग को एक दो दिन में पत्र भेज दिया जाएगा। जिस दिन भुल्लर को पीजीआई में टेस्ट कराने के लिए भेजा जाएगा, उस दिन उसके साथ सुरक्षा का बड़ा घेरा लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed