{"_id":"634c1b58617fd0545e64803b","slug":"tenure-of-gram-panchayats-will-remain-for-five-years-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Panchayat Election: सोशल मीडिया पर वायरल पत्र फर्जी, पांच साल ही रहेगा ग्राम पंचायतों का कार्यकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Panchayat Election: सोशल मीडिया पर वायरल पत्र फर्जी, पांच साल ही रहेगा ग्राम पंचायतों का कार्यकाल
Sun, 16 Oct 2022 08:30 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 16 Oct 2022 08:30 PM IST
सार
चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने कहा कि किसी शरारती तत्व ने राज्य निर्वाचन आयोग के नाम से एक फर्जी पत्र बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। इस पत्र में पंचायती राज संस्थाओं के कार्यकाल को तीन वर्ष तक का बताया है। यह पूरी तरह से फर्जी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : i stock
विस्तार
पंचायती राज संस्थाओं का कार्यकाल तीन साल किए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पत्र को हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने फर्जी करार दिया है। हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने कहा कि इस संबंध में कोई भी पत्र जारी नहीं किया है, यह पूरी तरह फर्जी सूचना है। आयोग ने कहा कि पंचायती संस्थाओं का कार्यकाल पहले की तरह ही पांच साल रहेगा। वहीं, सोशल मीडिया पर राज्य निर्वाचन आयोग के संबंध में फर्जी जानकारी फैलाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। आयोग ने इस संबंध में तत्काल संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने कहा कि किसी शरारती तत्व ने राज्य निर्वाचन आयोग के नाम से एक फर्जी पत्र बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। इस पत्र में पंचायती राज संस्थाओं के कार्यकाल को तीन वर्ष तक का बताया है। यह पूरी तरह से फर्जी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरपंच, पंच, पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद समिति सदस्यों का चुनाव राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित तय तारीखों पर होगा। इसके साथ-साथ उन्होंने आम जनता से अपील की है कि पंचायती राज संस्थाओं से जुड़ी सही जानकारी के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://secharyana.gov.in से लें। सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन