फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   tension at india pakistan border, Pakistan deployed tanks

#uriattacks: सरहद पर बढ़ा तनाव, पाकिस्तान ने तैनात किए टैंक

Tue, 27 Sep 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर Updated Tue, 27 Sep 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
tension at india pakistan border, Pakistan deployed tanks
भारत-पाक सीमा पर बढ़ीं सैन्य गतिविधियां - फोटो : File Photo
उरी सैक्टर में भारतीय सैनिक बेस पर हुए आतंकी हमले के बाद जहां भारत ने सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है वहीं पाकिस्तान ने भी पंजाब के साथ लगती सीमा पर सैनिक गतिविधियां तेज कर दी है। जिससे दोनों देशों में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। 
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय सीमा में लगी फेसिंग लाईन के पार खेती करने जाने वाले किसानों का कहना है कि जीरो लाईन के उस पार पाकिस्तान के जिन स्थानों पर सन्नाटा रहता था अब वहां पर पाक आर्मी हलचल कर रही है। इतना नहीं जीरो लाईन से मात्र कुछ दूरी पर पाकिस्तान की ओर बख्तरबंद गाडिय़ों की आवाजाही व टैंकों की आवाजें भी सुनी जा रही है। पाक क्षेत्र में रात के समय सेना के टैंकों को भी तैनात किया जा रहा है तथा पाकिस्तानी वायु सेना द्वारा कराची-कसूर हाईवे पर लड़ाकू विमान उतारे व उड़ान भरने का अभ्यास किया जा रहा है। 
विज्ञापन

'पाक कर रहा है लड़ाकू विमान से अभ्यास'

tension at india pakistan border, Pakistan deployed tanks
भारत-पाक सीमा पर बढ़ीं सैन्य गतिविधियां - फोटो : File Photo
समीपवर्ती क्षेत्र में खेती करने वाले किसानों ने पाकिस्तानी सेना की बढ़ती गतिविधियों की जानकारी से भारतीय सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों को अवगत करवाया है। ग्रामीणों के अनुसार पाकिस्तानी सेना के जवान पिछले कुछ दिनों से आधुनिक हथियारों व यंत्रों के साथ बॉर्डर पर खासे सक्रिय हैं। ]

यही नहीं फिरोजपुर बॉर्डर पर लगभग आठ से दस जगहों पर इनकी गतिविधियां काफी अधिक हैं। ज्ञात हो कि उरी आतंकवादी हमले के बाद भारतीय बीएसएफ ने भी पाकिस्तान के साथ लगते सीमावर्ती क्षेत्रों में अपनी गतिविधियां और तेज कर दी है। बीएसएफ युद्ध के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले बंकरों की सफाई के साथ ही सीमा के पास बसे गांवों में तलाशी अभियान चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed