{"_id":"5ea5ede38ebc3e90af11bb02","slug":"ten-people-donated-blood-in-gmch-32-chandigarh-news-pkl3734961174","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस लोगों ने किया जीएमसीएच 32 में रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस लोगों ने किया जीएमसीएच 32 में रक्तदान
विज्ञापन
चंडीगढ़/पंचकूला। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट एवं महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी की प्रेरणा और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से रामदरबार चंडीगढ़ से विकास कुमार व उनके साथियों और चंडीगढ़ के रक्तदाताओं ने गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल सेक्टर 32 में उपचाराधीन मरीजों और थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की सहायता के लिए रक्तदान किया। रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शिव कांवड़ महासंघ के डायरेक्टर रमेश नारंग एवं सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राजीव कुमार ने युवाओं का आह्वान किया कि वह इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग ले। एक स्वस्थ व्यक्ति का इंसानी, नैतिक और सामाजिक दायित्व बनता है कि वह स्वयं को रक्तदान के लिए तैयार रखे। इस संकट की घड़ी में हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। रक्त का कोई दूसरा विकल्प भी नहीं है।
ट्रस्ट द्वारा ब्लड बैंक पीजीआई एवं जीएमसीएच 32 के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान का पिछले 19 दिनों से रोजाना अभियान चलाया जा रहा है। ट्रस्ट के प्रधान राकेश संगर ने बताया कि इन दिनों अस्पताल की फुली सैनिटाइज बस में रक्तदाता को अस्पताल के ब्लड बैंक में लेकर जाते हैं और रक्तदान करवाने के बाद सुरक्षित तरीके से घर पर भी छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
रक्तदाता को लेकर जाने से पहले उनकी थर्मल टेंपरेचर चेकिंग, सैनिटाइजेशन एवं मास्क की सुविधा दी जा रही है और उसके बाद सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखकर अस्पताल लेकर जाते हैं।
संगर ने कहा कि यदि कोई रक्तदाता स्वेच्छिक रक्तदान करना चाहता है, तो वह इन मोबाइल नंबरों 9646300549 एवं 9872832637 पर संपर्क कर सकता है। थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को रक्त की लगातार जरूरत पड़ती है इसलिए रक्तदाताओं को इनकी मदद के लिए आगे आना चाहिए।
इस अवसर पर डॉ. सीमा, विकास कुमार, संदीप, श्याम कुमार, राजकुमार, सुमित बेदी, कृष्ण, जसवंत सिंह, गुरतेक सिंह एवं अंकुश अरोड़ा ने रक्तदान किया।