{"_id":"68883bcb838968b72105bf94","slug":"ten-dogs-mauled-seven-year-old-boy-ate-skin-of-half-of-his-head-in-ambala-2025-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिर के आधे हिस्से की खाई खाल: टांग-हाथ, बाजू से पीठ और कमर तक 40 घाव; 10 कुत्तों ने सात साल के बच्चे को नोंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर के आधे हिस्से की खाई खाल: टांग-हाथ, बाजू से पीठ और कमर तक 40 घाव; 10 कुत्तों ने सात साल के बच्चे को नोंचा
Tue, 29 Jul 2025 08:43 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला
अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 29 Jul 2025 08:43 AM IST
सार
अंबाला में 10 कुत्तों ने सात साल के बच्चे को नोंच डाला। उसके सिर के आधे हिस्से की खाल खा गए। बच्चे की टांगों, हाथों, बाजू से लेकर पीठ और कमर में 40 घाव आए हैं।
विज्ञापन
कुत्तों के काटने से घायल बच्चा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबाला के टोबा गांव में रविवार को 10 आवारा कुत्तों के झुंड ने गली में खेल रहे सात वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चा जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागा। कुत्तों ने पीछे से हमला कर उसके आधे सिर की खाल नोंच डाली।
बच्चे की चीख सुनकर एक ग्रामीण वहां पहुंचा। इसके बाद ग्रामीणों ने कुत्तों को डंडे व पत्थरों से खदेड़ा। बच्चे को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल से चंडीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
टोबा गांव की नेहा ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। पति का देहांत हो चुका है। बेटा अविराज पड़ोसी के आठ वर्षीय लड़के के साथ खेल रहा था। कुत्तों के हमला करने पर पड़ोसी का बच्चा साइकिल पर भाग गया।
विज्ञापन
कुत्तों के झुंड ने अविराज पर हमला कर दिया। नेहा ने बताया कि कुत्तों ने अविराज की टांगों, हाथों, बाजू से लेकर पीठ और कमर में कई जगह काटा है। उसके शरीर पर करीब 40 घाव हैं।

सिर के ऑपरेशन के लिए अविराज को चंडीगढ़ मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में दाखिल कराया गया है। ऑपरेशन के साथ-साथ प्लास्टिक सर्जरी भी होगी। नेहा व अन्य ग्रामीणों ने गांव में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग उठाई है।