{"_id":"60e43ad18ebc3ec1f95ccd1e","slug":"temporary-teachers-protest-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामा: नौकरी की मांग कर रहे अस्थायी शिक्षक चंडीगढ़ में घुसे, पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले फेंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामा: नौकरी की मांग कर रहे अस्थायी शिक्षक चंडीगढ़ में घुसे, पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले फेंके
Tue, 06 Jul 2021 04:44 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 06 Jul 2021 04:44 PM IST
सार
प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने बॉर्डर पर जबरदस्त बैरिकेडिंग की हुई थी। सड़क पर पहले बैरिकेड लगाए गए थे और इसके बाद मिट्टी से भरे हुए टिप्पर खड़े किए गए थे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में प्रदर्शनकारी शिक्षकों पर वाटर कैनन का प्रयोग किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहाली में फेज-आठ स्थित पंजाब शिक्षा विभाग के बाहर संघर्ष पर चल रहे अस्थायी टीचर्स ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास की तरफ कूच कर दिया। इस बार वह चंडीगढ़ सीमा में प्रवेश नहीं कर पाए, क्योंकि चंडीगढ़ पुलिस ने उन पर पानी की बौछारें और आंसू गैस के गोले फेंके। हालांकि टीचरों ने सीमा में प्रवेश करने के लिए संघर्ष किया। आखिर में खुद एसएसपी चंडीगढ़ कुलदीप सिंह पहुंचे और टीचर यूनियन के नेताओं को सीएम से मिलाने के लिए ले गए। जबकि शेष टीचर वहीं सड़क पर बैठ गए।
विज्ञापन
पिछले दिनों हुए संघर्ष के दौरान अस्थायी टीचरों को मंगलवार को सीएम व शिक्षामंत्री से मीटिंग करवाने का वायदा किया गया था। लेकिन जब बात सिरे नहीं चढ़ पाई तो मंगलवार दोपहर टीचरों ने चंडीगढ़ की तरफ कूच कर दिया। पुलिस को पहले इस बात का अंदेशा था। ऐसे में बॉर्डर पर चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से जबरदस्त बैरिकेडिंग की हुई थी। सड़क पर पहले बैरिकेड लगाए गए थे और इसके बाद मिट्टी से भरे हुए टिप्पर खड़े किए गए थे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ की तरफ बढ़ रहे टीचर जैसे ही सीमा पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोका। इस पर शिक्षकों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया। प्रदर्शनकारियों की संख्या अधिक होने के चलते पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इसके बाद प्रदर्शनकारी तितर बितर हो गए। इस दौरान एक महिला टीचर ने पुलिस पर कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया।
विज्ञापन