फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Teenager died after Air filled in his stomach by compressor via private part

खेल-खेल में पाइप लगा भर दी हवा, आंतें फटने से किशोर की मौत, बोला- मुझे बचा लो, जीना है

Fri, 10 Jan 2020 01:02 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 10 Jan 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
Teenager died after Air filled in his stomach by compressor via private part
प्रतीकात्मक तस्वीर

काबड़ी रोड स्थित एक कंबल की फैक्ट्री में गुरुवार सुबह चार दोस्त हवा मशीन के साथ खिलवाड़ करने लगे। इस दौरान एक दोस्त ने 15 वर्षीय अपने दूसरे दोस्त की गुदा में प्रेशर की पाइप डाल दिया। हवा के प्रेशर से किशोर के अंदर हवा भरती गई और उसकी आंतें फट गईं। इसके बाद गंभीर रूप से घायल किशोर को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया और उसके पिता को घटना की सूचना दी गई। जब युवक का पिता पहुंचा तो फैक्ट्री के सभी कर्मचारी पिता के हाथ में अस्पताल की पर्ची देकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


पिता बेटे को लेकर बिशन स्वरूप कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल आया, जहां पर घायल युवक ने दम तोड़ दिया। पिता ने फैक्ट्री मालिक पर आरोप लगाया कि जब उसने मालिक को फोन किया तो मालिक ने उसे जेल में डलवाने व जान से मरवाने की धमकी दी थी। इसी के साथ ही मालिक ने मृतक को फैक्ट्री का मजदूर होने से भी मना कर दिया। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्जकर, मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में राजेंद्र निवासी भारत नगर, काबड़ी रोड ने बताया कि वह पानीपत में पिछले 16 साल से रह रहा है। उसके चार बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि उसका सबसे छोटा काबड़ी रोड स्थित कंबलों की जय शंकर नाम से एक फैक्ट्री में काम करता है। उन्होंने बताया कि उनके पास गुरुवार सुबह चार बजे फैक्ट्री से फोन आया कि बेटे के अंदर हवा भर गई है, जल्दी से फैक्ट्री पहुंचे। जिसके बाद वह आनन-फानन में फैक्ट्री पहुंचा, लेकिन वहां से उन्हें बाला जी अस्पताल भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह बाला जी अस्पताल पहुंचा तो वहां पर फैक्ट्री से दो कर्मचारी मिले, जो उनके बेटे की पर्ची हाथ में थमा कर चले गए। पिता ने बताया कि वह अपने बेटे को बालाजी से प्रेम अस्पताल लेकर आया, जहां पर उसकी गुरुवार सुबह साढे़ 11 बजे मौत हो गई। पिता ने मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है। पिता ने बताया कि बेटे के साथियों ने जान बूझकर पाइप डाली, जिस कारण उसकी मौत हुई है। 

टिक-टॉक पर चार दोस्त बनाते थे वीडियो, हंसी मजाक में वारदात को अंजाम देने की आशंका
फैक्ट्री कर्मचारियों ने बताया कि हमेशा चार दोस्त एक साथ रहते थे। वह हमेशा टिक टॉक पर वीडियो डालते रहते थे। वह चारों एक साथ टिक टॉक बनाते थे। वह बुधवार रात भी एक साथ बैठे हुए थे। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में मशीनों को साफ करने के लिए हवा की प्रेसर मशीन है, जिसको वह सभी हाथ में लेकर एक दूसरे की तरफ कर रहे थे।

उन्होंने आशंका जताई है कि तीनों में से किसी एक ने किशोर के गुदा में प्रेसर वाली पाइप डाली और उसके अंदर हवा भर दी थी। जब इस बारे में फैक्ट्री मालिक से बात हुई तो मालिक ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उसकी फैक्ट्री में कोई भी दीपक नाम का कर्मचारी काम नहीं करता।

16 जनवरी को था 10वीं कक्षा का पेपर, पुलिस अफसर बनना चाहता था दीपक

मृतक दीपक के बड़े भाई ने बताया कि वह मूलरूप से गांव रामचंद्रपुर, जिला मिर्जापुर यूपी के रहने वाले हैं। उसका भाई बड़ा होकर पुलिस अफसर बनना चाहता था। वह अभी ओपन से 10वीं कक्षा में था। उसका 16 जनवरी को पेपर था जिसको देने के लिए वह गांव जाने वाला था।

परिजनों ने फैक्ट्री मालिक पर लगाए आरोप

  •  पिता के पास फैक्ट्री से फोन गया लेकिन जब वह फैक्ट्री पहुंचा तो किसी ने गंभीरता से नहीं लिया।
  •  पिता ने मालिक के पास फोन किया और बच्चे को बचाने की बात कही लेकिन मालिक ने जेल कराने की धमकी दी।
  • फैक्ट्री में छह माह से काम करता था लेकिन मालिक ने एक सेकेंड में किसी दीपक नाम के लड़के को पहचानने से मना कर दिया।
  • पिता ने मालिक पर हत्या की आशंका, मालिक ने दी जान से मरवाने की धमकी।

अंत तक कहता रहा, पापा मुझे बचा लो, मुझे अभी जीना है
पिता ने बताया कि उसका बेटा दीपक अस्पताल में इलाज के दौरान कह रहा था कि पापा उसे बचा लो। वह अभी मरना नहीं चाहता। उसे अभी जिंदगी जीनी है। इतना कहकर उसने मुंह फेर लिया और उसकी मौत हो गई। पिता ने पुलिस को शिकायत दे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

चारों दोस्त थे और मजाक में तीन दोस्तों ने प्रेशर पाइप से दीपक की गुदा में मशीन से हवा भर दी। जिससे उसकी आंतें फट गईं और मौत हो गई। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। -सुनील कुमार, एसएचओ, थाना मॉडल टाउन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed