{"_id":"612b8be87b60d973786a94b2","slug":"teachers-demonstrated-in-front-of-residence-of-punjab-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: मुख्यमंत्री आवास के सामने शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पुलिस के हाथ-पांव फूले, प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री आवास के सामने शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पुलिस के हाथ-पांव फूले, प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया
Sun, 29 Aug 2021 07:06 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 29 Aug 2021 07:06 PM IST
सार
रविवार को पंजाब के ईटीटी टेट पास शिक्षकों ने चंडीगढ़ स्थित पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने शिक्षकों को हिरासत में लिया। हालांकि शाम चार बजे मुख्यमंत्री आवास से शिक्षकों के पास फोन आया। अब 31 अगस्त को मुख्यमंत्री के ओसडी अंकित बंसल के साथ शिक्षकों की बैठक होगी।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी शिक्षकों को हटाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे ईटीटी टेट पास शिक्षकों ने रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के आवास पर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया। बिना किसी सूचना के पहुंचे शिक्षकों के आगमन की सूचना पर चंडीगढ़ पुलिस के हाथ पैर-फूल गए। मुश्किल से पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को काबू किया और उन्हें हिरासत में लिया।
विज्ञापन
शिक्षकों की मांग थी कि उन्हें पुराना वेतनमान दिया जाए और प्रतिनियुक्ति को रद्द किया जाए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ईटीटी टेट पास शिक्षक संघ 50-60 की संख्या में अध्यक्ष कमल ठाकुर के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री के चंडीगढ़ स्थित आवास के बाहर पहुंच गए, जहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने जबरन प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों को हिरासत में ले लिया। करीब तीन बजे चंडीगढ़ पुलिस सभी शिक्षकों को रैली ग्राउंड सेक्टर 25 चंडीगढ़ ले गई।
विज्ञापन
कैप्टन आवास से आया फोन
शाम करीब चार बजे शिक्षकों को मुख्यमंत्री आवास से फोन आया। आवास से संदेश मिला कि उनकी बैठक 31 अगस्त को सीएम के ओएसडी अंकित बंसल के साथ बैठक होगी। बैठक में शिक्षकों की बात सुनकर उचित समाधान का प्रयास किया जाएगा।