फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   TB patients not reaching hospitals in Punjab

पंजाब में ‘गायब’ हो रहे टीबी संक्रमित, अब घर-घर ढूंढेगा स्वास्थ्य विभाग 

Fri, 01 Jan 2021 12:36 PM IST
निवेदिता वर्मा अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 01 Jan 2021 12:36 PM IST
विज्ञापन
TB patients not reaching hospitals in Punjab
पंजाब में कम हो रहे टीबी के मरीज। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

पंजाब में टीबी संक्रमित ‘गायब’ हो रहे हैं। ऐसे में पंजाब में टीबी संक्रमण के बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। हालांकि पंजाब का स्वास्थ्य विभाग मरीजों के ‘गायब’ होने के पीछे यह तर्क दे रहा है कि कोरोना संक्रमण के कारण टीबी के मरीज अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अब टीबी संक्रमित मरीजों की तलाश के लिए घर-घर जाकर पहचान करने के लिए मुहिम शुरू की है।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण से पहले पंजाब के सरकारी अस्पतालों में टीबी संक्रमित मरीजों की संख्या 150-200 तक होती थी, लेकिन संक्रमण काल के बाद अब यह संख्या घट कर 100 से भी कम रह गई है। इसके कारण पंजाब में टीबी संक्रमण का दायरा बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने सूबे में टीबी संक्रमित मरीजों को तलाशने के लिए मुहिम शुरू की है, जो 14 जनवरी 2021 तक जारी रहेगी। इस मुहिम के तहत स्वास्थ्य कर्मचारी टीबी की बीमारी संबंधी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे और टीबी के संदिग्ध रोगियों की मुफ्त जांच करेंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - कोरोना योद्धा डॉ. अनुरोध, जिन्होंने की चंडीगढ़ में पहले संक्रमित मरीज की सर्जरी 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने दावा किया कि 2025 तक पंजाब को टीबी मुक्त बनाने में यह मुहिम मील का पत्थर साबित होगी। डॉक्टरों के अनुसार सरकारी अस्पतालों में हर माह 150 से ऊपर टीबी के मरीज आते थे, लेकिन लॉकडाउन के बाद मरीजों की संख्या 100 के करीब रह गई है। मरीजों की घटती संख्या के पीछे स्वास्थ्य विभाग यह आशंका जता जा रहा है कि कोरोना की वजह से लोग टीबी सेंटर नहीं पहुंच रहे। इस वजह से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।


मरीज को मिलते हैं 500 रुपये
राज्य के सरकारी अस्पतालों में टीबी मरीजों को कई सुविधाएं दी जाती हैं। इनमें अस्पतालों में संक्रमित के बलगम की जांच और एक्स-रे मुफ्त में किया जाता है। साथ ही दवाई खाने वाले मरीज को 500 रुपये की सहायता दी जाती है। 

कोरोना के कारण अस्पतालों तक टीबी संक्रमित नहीं पहुंच पाए, लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग मुहिम के जरिए उनकी पहचान कर रहा है। पंजाब में टीबी की सही तथा जल्दी जांच के लिए 22 जिलों और 2 प्राइवेट कॉलेजों में सीबी नेट मशीनें स्थापित की गई हैं। लोगों से अपील है कि इस बीमारी संबंधी लापरवाही न बरतें। समय पर इसका इलाज संभव है। - बलबीर सिंह सिद्धू, स्वास्थ्य मंत्री, पंजाब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed