फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dr. Anurodh had performed surgery of first positive patient in Chandigarh

कोरोना योद्धा डॉ. अनुरोध, जिन्होंने की चंडीगढ़ में पहले संक्रमित मरीज की सर्जरी 

Fri, 01 Jan 2021 11:20 AM IST
निवेदिता वर्मा वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 01 Jan 2021 11:20 AM IST
विज्ञापन
Dr. Anurodh had performed surgery of first positive patient in Chandigarh
डॉ. अनुरोध पटेल। - फोटो : फाइल फोटो

कोरोना महामारी के दौरान सभी अस्पतालों की ओपीडी बंद थी, लेकिन चंडीगढ़ के पीजीआई की इमरजेंसी व ट्रामा सेंटर खुला रहा। पूरे कोरोना काल में इमरजेंसी सर्जरी कर कई मरीजों की जान बचाई गई। पीजीआई की टीम पूरे मन से लगी रही। इस टीम में न्यूरोसर्जरी डिपार्टमेंट के सीनियर रेजिडेंस डॉ. अनुरोध पटेल भी शामिल हैं, जिन्होंने कोरोना काल में आए पहले मरीज की सर्जरी की थी।

विज्ञापन


कोविड के दौरान पीजीआई में पहले पॉजिटिव मरीज की सर्जरी 29 जुलाई को हुई थी। उस मरीज की सर्जरी अनुरोध ने की। अनुरोध के लिए वह दिन उनके जीवन का सबसे यादगार दिन बन चुका है। कोविड-19 के दौरान जब हर कोई संक्रमण के खतरे से भयभीत था, तब न्यूरो सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. एसके गुप्ता ने उन पर विश्वास जताते हुए एक मरीज की सर्जरी करने को कहा, जो कोमा में था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - उपलब्धि : कोरोना काल में पीजीआई ने प्रकाशित किए 176 शोध पत्र, देश में पाया दूसरा स्थान
विज्ञापन
विज्ञापन


आमतौर पर सर्जरी दो घंटे में हो जानी चाहिए थी, लेकिन उस सर्जरी को करने में आठ घंटे लग गए। दरअसल सर्जरी पीपीई किट पहनकर करनी थी। किट पहनने के दस मिनट बाद ही अनुरोध को दिक्कतें शुरू हो गई थीं, लेकिन सहयोगियों ने हौसला बढ़ाया और वे अपने मिशन में कामयाब रहे। इस दौरान उन्होंने दस मरीजों की सर्जरी कर उन्हें नया जीवन दिया।


कोविड कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी निभाई 
अनुरोध के काम को देखते हुए पीजीआई प्रशासन ने उन्हें कोविड कोआर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी। इनका मुख्य काम कोविड-19 मरीज की सर्जरी से जुड़ी प्रत्येक व्यवस्था की निगरानी करनी होती है। इस काम करने में उन्हें शुरुआती सात दिन 24 घंटे काम करना पड़ा।

10 महीने बाद मिले परिवार से
अनुरोध का पूरा परिवार लखनऊ में रहता है। अनुरोध कोरोना से पहले अक्तूबर 2019 में लखनऊ गए थे। उसके बाद कोविड-19 के दौरान मिली जिम्मेदारियों को निभाते हुए वह दोबारा अपने परिवार से 10 महीने बाद मिले। अनुरोध ने बताया कि उनके परिवार में उनकी पत्नी गरिमा और बेटा रेयांश, बेटी काव्या के साथ उनके पिता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed