{"_id":"583f072d4f1c1b051cde6ab9","slug":"tarek-fatah-students-dispute-punjab-university-pu-tarek-fatah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तारिक फतह का स्टूडेंट्स से हुआ विवाद, मामला गाली-गलौज तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारिक फतह का स्टूडेंट्स से हुआ विवाद, मामला गाली-गलौज तक पहुंचा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 01 Dec 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
तारिक फतह का स्टूडेंट्स से हुआ विवाद
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी लेखक और जाने माने पत्रकार तारिक फतह फिर विवादों में आ गए हैं। बुधवार उनका पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में कुछ स्टूडेंट्स से बातचीत के बाद विवाद हो गया।
फतह पिछले हफ्ते ही चंडीगढ़ लिटरेरी सोसाइटी की ओर से आयोजित लिटराटी-2016 में शिरकत करने आए थे।
बुधवार दोपहर पीयू कैंपस स्थित फिजिक्स विभाग की कैंटीन में कुछ पल बिताने पहुंचे तारिक का कुछ स्टूडेंट्स को गलत कमेंट करना महंगा पड़ गया। मामला दोनों पक्षों में गाली गलौज तक पहुंच गया। विवाद के चलते वीरवार को पीयू में होने वाले एक टॉक शो में अब तारिक फतह हिस्सा नहीं लेंगे। मामले की शिकायत कुछ छात्र नेताओं ने पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन को भी की है।
जानकारी के अनुसार टीईडी एक्स की ओर से वीरवार को मंथन शीर्षक से एक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में पाकिस्तान मूल के लेखक तारिक फतेह को मुख्य वक्ता के तौर पर आमंत्रित किया था। इस कार्यक्रम में जिवेशु अहलुवालिया, अमित भट्टाचार्य, अमित हंस और अजय सोंधी को भी शिरकत करनी थी।

आज होने वाले कार्यक्रम में अब शिरकत नहीं करेंगे फतह
तारेक फतह
- फोटो : File Photo
ऐसे हुआ विवाद :
पिछले करीब एक हफ्ते से तारिक शहर में ही हैं। पीयू में कार्यक्रम से एक दिन पहले तारिक पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में घूमने निकल पड़े। दोपहर करीब 12 बजे पीयू फिजिक्स विभाग की कैंटीन में तारिक ने वहां बैठे कुछ स्टूडेंट्स सेे चर्चा शुरू कर दी। बेबाक फतह और स्टूडेंट्स में उस समय विवाद हो गया जबकि एक सीनियर के आने पर दूसरे स्टूडेंट्स ने कुर्सी छोड़ दी। इस मुद्दे पर तारिक का विवाद काफी बढ़ गया। वहां मौजूद विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि तारिक ने एक स्टूडेंट को आतंकी तो दूसरे को खालिस्तानी कह डाला। देखते ही देखते पीयू कैंटीन में हंगामा हो गया। विदेशी लेखक को कुछ शिक्षकों ने बीच बचाव कर वहां से सुरक्षित निकाला।
पीयू प्रशासन तक पहुंचा विवाद :
विवाद की जानकारी मिलते ही पीयू कैंपस के कुछ छात्र नेता भी पहुंच गए। विवाद पीयू प्रशासन तक पहुंच गया। एनएसयूआई छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम एबीवीपी की ओर से करवाया जा रहा है। विवाद को बढ़ता देख पीयू प्रशासन ने कार्यक्रम संचालकों को तारिक को वीरवार के कार्यक्रम में नहीं बुलाने को कहा। देर शाम तारिक की तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए उनके वीरवार के कार्यक्रम में नहीं आने की जानकारी दी गई।
प्रायोजक बोलीं- तबीयत खराब है :
कार्यक्रम प्रायोजक तान्या ने कहा कि तारिक का पीयू में दो-तीन लोगों से किसी बात को लेकर आपस में मतभेद था। तबीयत खराब होने से अब वह कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।