फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Taran taran's young man trapped in Dubai,video viral on social media

पैसे कमाने की ख्वाहिश में पहुंच गए दुबई, अब वीडियो बना बयां किया दर्द, घरवालों के उड़े होश

Tue, 07 Aug 2018 09:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब) Updated Tue, 07 Aug 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
 Taran taran's young man trapped in Dubai,video viral on social media
सांकेतिक तस्वीर
विदेशों में सुनहरे भविष्य का सपना दिखाकर लोगों को ठगने वाले ट्रेवल एजेंटों को अब लोग खुद ही बेनकाब कर रहे है। ऐसा ही एक मामला तरनतारन में सामने आया है। यहां के बोहड़ी चौक के समीप अपना दफ्तर खोल कर एक एजेंट ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं को विदेश में नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये ठग लिए। दुबई में एक महीने के जब रोजगार नहीं मिला तो उन्हें एजेंट की ठगी का पता लगा। 
विज्ञापन


दुबई से ही उक्त युवकों ने तंगहाली की वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा है। परिजनों को जब यह वीडियो मिला तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने एजेंट को पकड़ने के लिए जब उसके कार्यालय पहुंचे तो ताला लटका मिला। इस पर परिजनों ने थाना सिटी पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर है । 
विज्ञापन


दुबई में फंसे हरप्रीत सिंह निवासी पट्टी के भाई पाल सिंह ने बताया कि वह 10 भाई-बहन है। आर्थिक हालत अच्छी न होने के कारण हरप्रीत सिंह चाहता था कि वह विदेश में सेटल होकर परिवार की भी सहायता कर सके। विदेश जाने की चाह के कारण वह एजेंट सुरजीत सिंह निवासी संघा के झांसे में आ गया। एजेंट ने हरप्रीत सिंह से दुबई में नौकरी दिलवाने के बदले में 75 हजार रुपये ले लिए। एजेंट सुरजीत सिंह ने हरप्रीत सिंह को 11 जुलाई को दुबई भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां उसे अब तक नौकरी नसीब नही हुई है। पाल सिंह ने बताया कि पता चला है कि आरोपी एजेंट करीब 15 युवकों को दुबई भेजा है। उसने बाकी युवकों के परिजनों के साथ थाना पुलिस के पास गुहार लगाई है कि उसके भाई सहित सभी युवकों को दुबई से वापस लाया जाए और आरोपी एजेंट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। 

भाई को दुबई भेजने के लिए टाली बहन की शादी

 Taran taran's young man trapped in Dubai,video viral on social media
सांकेतिक तस्वीर
जिले के गांव भुल्लर निवासी ओम प्रकाश ने बताया कि उसका भाई सनी भी सुनहरे भविष्य की चाहत के साथ एजेंट सुरजीत सिंह संघा के झांसे में आ गया। एजेंट ने उसे दुबई में जाते ही काम पर लगवाने का झांसा देकर 80 हजार रुपये ऐंठ लिए। ओम प्रकाश ने बताया कि उनका परिवार बहुत गरीब है। दो बहने हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। सनी चाहता था कि दूसरी बहन की शादी धूमधाम से हो, इसलिए वह विदेश जाकर रुपये कमाना चाहता था।

एजेंट को देने के लिए बड़ी मुश्किल से 80 हजार रुपये का इंतजाम किया था। इसके लिए उन्हे अपनी बहन की शादी तक टालनी पड़ी। इस परिवार की भी यहीं मांग है कि सनी को भी शीघ्र भारत लाया जाए और एजेंट सुरजीत सिंह के पास उनके पैसे दिलवाए जाए।  

दोनों युवकों के परिजनों की लिखित शिकायत मिल गई है। शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई। दोनों युवकों के परिजनों ने दावा किया है कि आरोपी एजेंट ने करीब 15 युवकों को दुबई भेजा है। अन्य कोई शिकायत नहीं मिली है। जल्द ही आरोपी एजेंट को पकड़ लिया जाएगा। - चंदर भूषण,  एसएचओ थाना सिटी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed