शहीद ऊधम सिंह गवर्नमेंट कॉलेज में 'टैलेंट शो' में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, शबनूर की पेंटिंग अव्वल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के करनाल जिले में इन्द्री कस्बा स्थित शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपना हुनर दिखाया। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. नीतू वर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता दो दिन चलेगी। पहले दिन काव्य पाठ, भाषण, पेंटिंग और क्विज प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें कॉलेज के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
प्रोफेसर राजीव गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाती हैं। काव्य पाठ के निर्णायक मंडल में प्रोफेसर रजनी, प्रोफेसर सुनील कुमार व प्रोफेसर वंदना सैनी शामिल रहीं। प्रोफेसर रीटा अरोड़ा, प्रोफेसर सविता रानी और प्रोफेसर मीनाक्षी ने भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका अदा की।
डॉ. नीतू वर्मा ने बताया कि पेंटिंग प्रतियोगिता में शबनूर ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि तमन्ना द्वितीय स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में अनील प्रथम, नीतिश द्वितीय व मोनिक तृतीय स्थान पर रही। मंच का संचालन प्रोफेसर दीपा, प्रोफेसर बबीता व प्रोफेसर सुरेश ने किया। डॉ. नीतू वर्मा ने बताया कि 24 सितंबर को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को मिलेगा।
इस दिन सिंगिंग व डांसिंग प्रतियोगिताएं होंगी। 100 से अधिक विद्यार्थी इसमें हिस्सा लेंगे। डॉ. नीतू वर्मा ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं को कराने का मकसद राज्य स्तरीय यूथ फेस्टिवल के लिए बच्चों को तैयार करना है। इस अवसर पर प्रोफेसर निर्मला, प्रोफेसर नीलम, प्रोफेसर कृष्ण, प्रोफेसर गुलाब, प्रोफेसर निशा, प्रोफेसर मंजू व प्रोफेसर रजनी उपस्थित रहीं।