फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Take a walk after sunrise, your health will not be affected in the cold

Chandigarh News: सूर्योदय के बाद करें सैर, ठंड में सेहत को नहीं होगी परेशानी

Thu, 28 Nov 2024 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Take a walk after sunrise, your health will not be affected in the cold
चंडीगढ़। ठंड बढ़ने के साथ ही सैर करने वालों की सेहत पर खतरा मंडराने लगा है। विशेषज्ञ सेहत को ध्यान में रखते हुए व्यायाम करने के साथ-साथ उन्हें सूर्योदय के बाद घर से बाहर निकलने की सलाह दे रहे हैं। अनदेखी करने वाले लोगों को फेफड़े का संक्रमण, हृदय संबंधी खतरा और जोड़ों में दर्द की शिकायत बढ़ने लगी है। वहीं, बुजुर्गों को गर्म कपड़ों का उपयोग कर सुबह 10:00 बजे के बाद बाहर निकलने को कहा जा रहा है क्योंकि इस समय ठंडी हवा में मौजूद नमी शरीर के लिए घातक सिद्ध हो सकती है। पीजीआई के एडवांस कार्डियक सेंटर के प्रमुख प्रोफेसर यशपाल शर्मा का कहना है कि ठंड के मौसम में हृदय के रोगियों को सुबह की सैर नहीं करनी चाहिए, क्योंकि उस दौरान शरीर को गर्म रखने के लिए हृदय को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट का खतरा बढ़ जाता है। पीजीआई सामुदायिक चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर रविंद्र खैवाल का कहना है कि ठंड के मौसम में शरीर का खास ख्याल रखना पड़ता है क्योंकि इस समय वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। सुबह की हवा में CO, CO2, so2 और no2 जैसी जहरीली गैसों के कण मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए नुकसानदायक है। इसकी वजह से हार्ट, लंग, कैंसर और सीओपीडी जैसी बीमारियां हो सकती हैं। प्रो. रविंद्र का कहना है कि सामान्य तौर पर सर्दी के मौसम में मॉर्निंग वॉक पर जाना 7:00 बजे के बाद फायदेमंद है जब हल्की धूप की किरणें निकल आती है। उन्होंने बताया कि जो लोग अस्थमा की बीमारी से पीड़ित हैं उन्हें सर्दियों में सैर पर नहीं निकलना चाहिए, क्योंकि स्मॉग से भरी हवा में लगातार सांस लेने से सांस की नली में जलन, पाइप में सूजन, फेफड़ों और छाती में जमाव की शिकायत हो सकती है। इससे अस्थमा के रोगियों की दिक्कत बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed