फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   tagore theatre_rafi night_musical night_usha tithopi_chandigarh

इस नामी गायिका को सुनना है तो आज पहुंचे टैगोर थियेटर

Fri, 20 Dec 2013 11:47 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 20 Dec 2013 11:47 AM IST
विज्ञापन
tagore theatre_rafi night_musical night_usha tithopi_chandigarh
गायक मोहम्मद रफी की मौत के साथ ही एक उभरती हुई आवाज भी फिल्मी संगीत से दूर हो गई। 60-70 के दशक में गायिका उषा तिमोथी ने अपनी मधुर आवाज से लोगों के दिलों पर राज करना शुरू कर दिया था, लेकिन उन्होंने अचानक फिल्मों से खुद को दूर कर लिया।
विज्ञापन


वीरवार को उषा तिमोथी चंडीगढ़ आई हुई थी। वह आज टैगोर थिएटर में होने वाले कार्यक्रम रफी नाइट में प्रस्तुति देंगी।

अमर उजाला से बातचीत में उषा ने बताया कि वह मोहम्मद रफी के बेहद करीब थी। आठ साल की उम्र में ही उन्होंने रफी साहब से संगीत की तालीम लेनी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


उषा ने कहा कि ‘ रफी साहब की मौत से मुझे बहुत धक्का लगा और उसके बाद मैंने दोबारा किसी फिल्म में गीत नहीं गाया।’

उषा ने बताया कि उनकी आखिरी फिल्म मुकद्दर का सिकंदर थी, जिसमें उन्होंने एक गीत गाया था।

उषा ने बताया कि वह फिल्मों से भले ही दूर रही, लेकिन उन्होंने गायकी का साथ नहीं छोड़ा। पिछले कई सालों से वह स्टेज शो ही कर रही हैं।

13 साल की उम्र में पहला गाना
उषा ने बताया कि उन्होंने 8 साल की उम्र से संगीत सीखना शुरू कर दिया था और फिल्मों में पहली बार उन्हें 13 साल की उम्र में गाने का मौका मिला।

सबसे पहले उन्होंने 1967 में आई फिल्म तकदीर में मोहम्मद रफी के साथ जब-जब बहार आई गीत गाया। इसके बाद उन्होंने रफी, किशोर, मुकेश और मन्ना डे के साथ गीत गाए। उन्होंने रफी के साथ 38 बार विदेशों में भी शो किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उषा के कुछ चर्चित गीत
जब-जब बहार आई- तकदीर
तू रात खड़ी थी छत पे- हिमालय की गोद में
अब छोड़ दिया तुझ पे- हम राही
ऐ मां तेरी सूरत से अलग- दादी मां
हुआ दिल दिल्ली वाली का- परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed