फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tagore Theatre, chandigarh event, khidki

लेखक की बात सुन हैरान हुई लड़की और फिर साथ रहने लगी

Thu, 10 Nov 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 10 Nov 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Tagore Theatre, chandigarh event, khidki
कलाकारों ने पेश किया नाटक खिड़की - फोटो : अमर उजाला
लेखक कल्पनाशील होना बहुत जरूरी है। बगैर कल्पना उसका जीवन, उसकी लेखन कला अधूरी होती है।  कुछ ऐसा ही संदेश बुधवार को टैगोर थिएटर में नाटक ‘खिड़की’ में देखने को मिला। 
विज्ञापन

नाटक का आयोजन सात्विक आर्ट सोसाइटी द्वारा किया गया था जिसमें दिल्ली के प्रिज्म थिएटर सोसाइटी के कलाकारों ने प्रस्तुति दी।

 एक घंटे की अवधि  वाले इस नाटक का निर्देशन विकास बाहरी ने किया। नाटक की कहानी दो पात्रों के आसपास घूमती है, जिनमें एक लेखक के संघर्ष को दिखाया गया। वह जिंदगी के उस मोड़ पर आ जाता है जहां उसके पास खाने तक के पैसे नहीं होते। एक दिन उसे कंपनी की ओर से कहानी लिखने की ऑफर आता है। उसके पास विषय नहीं होता, जिस कारण वह पूरा दिन उदास रहता है। एक दिन जब वो अपने घर की खिड़की खोलता है तो उसी वक्त सामने वाले घर की खिड़की भी खुलती है, जहां वेदिका नाम की एक लड़की रहती है। वह अपनी ही कल्पना में उस लड़की के बारे में अंदाजा लगाना शुरू कर देता है। 
विज्ञापन


कुछ दिनों बाद वही लड़की लेखक की बिल्डिंग में रहने आ जाती है, जहां दोनों की मुलाकात होती है और लेखक उस लड़की के बारे में लगाए गए अपने अनुमान उसके सामने जाहिर करता है। लड़की हैरान होती है और कहती है कि आप जो कह रहे हो यह सब तो सच है। आपसे तो मैं पहली बार मिल रही हूं तो फिर आपको मेरे बारे में इतना सब कैसे पता है? लड़की लेखक से प्रभावित हो जाती है और उसके साथ ही उसके घर में रहने लग जाती है। नाटक में उस वक्त नया मोड़ आता है जब पता चलता है कि यह नाटक की कहानी, कहानी नहीं बल्कि लेखक की खुद की कल्पना होती है। और अंत में दर्शकों के मुंह से यही निकलता है कि यह तो लेखक की कहानी नहीं उसकी तो कल्पना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 निर्देशक विकास बाहरी ने बताया कि चंडीगढ़ में इस नाटक का 15वां शो है इससे पहले दिल्ली, मुंबई, उत्तरप्रदेश, जम्मू कश्मीर जैसे कई राज्यों में इस नाटक का मंचन हो चुका है। नाटक में दिल्ली के सीनियर आर्टिस्ट जतिन सरना और प्रियंका शर्मा ने अभिनय किया। जतिन सरना 2015 में बनी बलीवुड मूवी मेरठिया गैंगसटर में काम कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed