{"_id":"e3e0d603b28ddfe87e152d368d1d647d","slug":"swine-flu-in-chandigarh-2-new-patient-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में स्वाइन फ्लू के दो नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में स्वाइन फ्लू के दो नए मरीज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 30 Jan 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
सिटीब्यूटीफुल में स्वाइन फ्लू के दो नए मामले सामने आए हैं। पहला मामला सेक्टर -19 चंडीगढ़ का है। 39 वर्षीय महिला में एच-1एन-1 वायरस पाजीटिव मिला है। महिला को पीजीआई में आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा बुधवार को जीएमएसएच-16 में दाखिल महिला में स्वाइन फ्लू का पॉजीटिव वायरस मिला है। यह महिला दिल्ली की है, लेकिन इस समय वह डेराबस्सी में रह रही थी। हालांकि, उसे जीएमएसएच-16 से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक चंडीगढ़ में स्वाइन फ्लू के कुल तीन केस सामने आए हैं।
विज्ञापन
चौथा केस डेराबस्सी का है। इसके अलावा एक केस पंचकूला से भी सामने आ चुका है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्वाइन फ्लू की संभावना इस समय काफी बनी हुई है। इसलिए लोगों को एहतियात बरतनी होगी।
विज्ञापन