चंडीगढ़ पीजीआई के डाक्टर को स्वाइन फ्लू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब पीजीआई के डॉक्टर में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए। जांच में डॉक्टर का सैंपल पॉजिटिव मिला है। डॉक्टका नाम अरूण बताया जा रहा है। वे पीजीआई के इंटरनल मेडिसिन के डॉ. हैं। उन्हें पीजीआई में ही आइसोलेट कर उनका ट्रीटमेंट शुरू कर दिया है। फिलहाल वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
बता दें कि शहर में अब तक दो स्वाइन फ्लू के पॉजिटिव केस आए हैं। पहला केस दो हफ्ते पहले एक महिला का आया था। महिला अब पूरी तरह से ठीक है। इसके अलावा आधा दर्जन संदिग्ध मरीज भी आए थे, लेकिन जांच में उनकी रिपोर्ट निगेटिव मिली है।
इंटरनल मेडिसिन के डाक्टरों का कहना है कि बारिश के बाद स्वाइन फ्लू के वायरस तेजी से फैलता है। इसलिए लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। डॉक्टरों का कहना है कि इस समय में दिल्ली में स्वाइन फ्लू काफी तेजी से फैला है। इस समय लोगों को चाहिए कि वे दिल्ली जाने से बचें।
एक संदिग्ध मरीज का भेजा सैंपल
सेक्टर-16 हास्पिटल के सूत्रों के मुताबिक सेक्टर 27 के एक मरीज में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिले हैं। हॉस्पिटल में जांच के दौरान वह संदिग्ध लगा। उसके बाद उसका सैंपल जांच के लिए पीजीआई में भेज दिया गया है। फिलहाल अब तक उसकी रिपोर्ट नहीं आई है।
एक और सैंपल