फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sustainable inn, patient, relatives, PGI soon, red cross, proposal, chandigarh news

पीजीआई में मरीजों और तीमारदारों के लिए स्थायी सराय जल्द

Mon, 25 Apr 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 25 Apr 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
sustainable inn, patient, relatives, PGI soon, red cross, proposal, chandigarh news
पीजीआई चंडीगढ़ - फोटो : demo pics

पीजीआई में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए रेड क्रॉस स्थायी सरांय बनाएगा। इसके लिए प्रशासन एक प्राइवेट सॉफ्टवेयर कंपनी से वित्तीय सहयोग लेगा। प्रशासन के प्रस्ताव पर कंपनी भी सहयोग देने को राजी हो गई है।

विज्ञापन


सराय की ड्राइंग इत्यादि फाइनल करने का काम चल रहा है। इसके फाइनल होते ही काम शुरू हो जाएगा। इसके निर्माण में करीब 15 करोड़ के खर्च आने का अनुमान है। जिसका अधिकतर हिस्सा सॉफ्टवेयर कंपनी वहन करेगी। इस विशाल सराय में सैकड़ों लोगों के रुकने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


यह सरांय ट्रामा सेंटर के बाहर गेट नंबर-1 के आसपास बनेगी। पीजीआई में रोजाना की ओपीडी 8 हजार के करीब होती है। इमरजेंसी मरीजों से अटी रहती है। स्ट्रेचर पर ही मरीजों का इलाज होता है। थोड़े कम सीरियस मरीजों को तो दाखिल ही नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस कारण उन्हें नियमित अंतराल के बाद दिखाने आना पड़ता है। मरीजों की संख्या इतनी रहती है कि पीजीआई में बनी सरांय पहले ही फुल रहती हैं। मरीजों और उनके तीमारदारों को बाहर खुले में ही समय बिताना पड़ता है।


हालांकि सर्दियों में इनके लिए प्रशासन रैन बसेरा बनाता है। लेकिन यह भी कुछ समय के लिए ही होते हैं। सर्दियां कम होते ही इन्हें हटा दिया जाता है। लेकिन अब प्रशासन स्थायी सरांय बनाने जा रहा है। जिसमें रहने से लेकर नहाने-धोने तक की उचित व्यवस्था हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed