{"_id":"58e8e61a4f1c1bac2b5b4436","slug":"sushma-swraj-take-note-on-vikram-jaryal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" अमेरिका में भारतीय युवक की हत्या, परिवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दी ये जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका में भारतीय युवक की हत्या, परिवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दी ये जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
Updated Sun, 09 Apr 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
हफ्ते भर में आएगा विक्रम का शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के वॉशिंगटन में 26 वर्षीय भारतीय युवक विक्रम जरयाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक के बाद एक ट्वीट कर जानकारी दी है। होशियारपुर के युवक विक्रम जरयाल की 6 अप्रैल को अमेरिका में हुई हत्या के बारे में भारत में उनके परिवार को अमेरिका में भारतीय दूतावास से शनिवार सुबह आधिकारिक सूचना दी गई। सभी कार्रवाई के बाद शव के एक हफ्ते में भारत पहुंचने की उम्मीद है।
विक्रम के भाई लवली ने बताया कि शनिवार को उन्हें दूतावास से 4-5 कॉल आए थे। उन्हें बताया गया कि पुलिस ने विक्रम की हत्या की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली है और उसका मृत्यु प्रमाण पत्र सोमवार को जारी होगा। उसके बाद मृत शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी है। एक पारिवारिक मित्र संदीप कुमार ने भी अमेरिका से इसकी पुष्टि की है। उन्हें उम्मीद है कि विक्रम का शव एक हफ्ते या दस दिन में भारत पहुंच जाएगा।

घटना के बारे में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने किए पांच ट्वीट
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने किए पांच ट्वीट
केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को इस मामले पर 5 ट्वीट किए। अपने पहले ट्वीट में सुषमा ने कहा, ‘मुझे वाशिंगटन में भारतीय नागरिक विक्रम जरयाल की गोलीबारी की घटना में दुखद मृत्यु पर एक रिपोर्ट मिली है।’
इसके बाद स्वराज ने लिखा ‘वह केवल 26 वर्ष का था और अमेरिका में केवल 25 दिन पहले पहुंचा था। वह एक पारिवारिक मित्र के गैस स्टेशन पर काम कर रहा था’
उनका तीसरा ट्वीट था ‘छह अप्रैल को दो लोगों ने 1.30 बजे दुकान में प्रवेश किया, उन्होंने उससे नगदी छीन ली और छाती पर गोली मार दी। इसके परिणामस्वरूप उनकी मौत हुई’।
अगले ट्वीट में उन्होंने कहा है, ‘हम जांच एजेंसियों के साथ समन्वय कर रहे हैं। उन्हें सीसीटीवी फुटेज मिल गया है और अपराधी को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया जारी है’
आखिरी ट्वीट में सुषमा ने कहा है कि ‘सेन फ्रांसिस्को में हमारा वाणिज्य दूतावास परिवार की मदद कर रहा है और पुलिस अधिकारियों के साथ इस संबंधी संपर्क में है’।