सुषमा ने गिनाए भाजपा को जिताने के फायदे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने लोगों को भाजपा के एजेंडे में शामिल घोषणाओं का जिक्र करते हुए इसे फिल्म का ट्रेलर बताया। सुषमा ने कहा कि सत्ता में आते ही भाजपा बुढ़ापा पेंशन दो हजार रुपये करेगी।
कॉलेज छात्राओं के मुफ्त बस पास बनाए जाएंगे और ग्रामीण क्षेत्रों से पढ़ने के लिए आने वाली छात्राओं के लिए अलग से बसें होंगी। 12वीं पास बेरोजगारों को 6 हजार और बीए पास को 9 हजार रुपये का बेरोजगारी भत्ता मिलेगा।
पुलिस में महिलाओं की संख्या दोगुनी की जाएगी। एम्स की तरज पर प्रदेश में दो बड़े अस्पताल बनाएंगे, जिनमें 2 लाख रुपये सालाना आय से कम वालों का मुफ्त इलाज हो सकेगा। गो हत्या पर पूरी तरह से पाबंदी लगाएंगे।
समझौते की राजनीति के दिन लदे
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि अब समझौते की राजनीति खत्म हो चुकी है। भाजपा ने हरियाणा में अपने दम पर 50 पल्स का लक्ष्य रखा है। वे रविवार को यहां देवीलाल मार्केट ग्राउंड में भाजपा प्रत्याशी प्रो. छत्रपाल सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही थीं।
सुषमा स्वराज ने कहा कि हरियाणा में पार्टी ने अब से पहले समझौते की राजनीति की थी। पहला मौका है, जब न तो चुनाव से पहले और न ही चुनाव के बाद किसी से कोई समझौता होगा। भाजपा अपने दम पर सरकार बनाएगी। सुषमा ने कहा कि 1952 से आज तक किसी भी केंद्रीय सरकार के मंत्रिमंडल में हरियाणा के मंत्रियों को इतना बड़ा हिस्सा नहीं मिला है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश हित का तकाजा है कि देश के बाद अब प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनें। उन्होंने कहा कि पिछले 20 सालों से हरियाणा में हेकड़ी और लूट का राज था। भाजपा विनम्र शासन, स्वच्छ प्रशासन तथा 36 बिरादरी की हिस्सेदारी वाली सरकार देना चाहती है।
हांसी के विकास के लिए छत्रपाल को जिताओ
केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि हेकड़ी के राज से मुक्ति पाना चाहते हैं तो भाजपा को सत्ता में लाना होगा। हांसी के विकास के लिए जरूरी है कि यहां से भाजपा प्रत्याशी प्रो. छत्रपाल सिंह को विधानसभा में भेजा जाए। वे रविवार को यहां विश्वकर्मा चौक पर देवीलाल मार्केट ग्राउंड में जनसभा को संबोधित कर रही थीं।
सुषमा ने कहा कि छत्रपाल जैसे उम्मीदवार सौभाग्य से मिलते हैं। भाजपा प्रत्याशी प्रो. छत्रपाल सिंह ने कहा कि उन्होंने हांसी हलके के लिए कई योजनाएं बनाई हैं, जिन्हें चुनाव जीतने पर हर हाल में लागू किया जाएगा। हलके के मतदाताओं ने उन्हें सेवा का मौका दिया तो वे पांच साल तक उनकी सेवा करेंगे।
हलके के मतदाताओं को निराश नहीं होना पड़ेगा। प्रो. सिंह ने कहा कि किसी के बहकावे में न आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीतियों को देखते हुए इस बार हांसी में कमल का फू ल खिला दो, बाकी काम उनका रहेगा।