फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sushil Gupta said Half of population below poverty line government busy in announcements

आधी आबादी गरीबी रेखा के नीचे, सरकार घोषणाओं में व्यस्त : सुशील गुप्ता

Wed, 03 Jul 2024 03:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Sushil Gupta said Half of population below poverty line government busy in announcements
आप के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने हरियाणा में बढ़ती गरीबी और घटते जीवन स्तर को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पिछले 2 साल में 16 लाख 72 हजार लोग गरीबी रेखा के नीचे आ गए हैं। जबकि हरियाणा की आबादी 2 करोड़ 86 लाख है। इसमें से 1 करोड़ 81 लाख लोग गरीबी रेखा के नीचे रहने को मजबूर हैं। दूसरी तरफ सीएम नायब सिंह और सरकार नई-नई घोषणाएं करने में व्यस्त हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने हरियाणा का हाल बेहाल करके रख दिया है। हर जिले में करीब 1.5 लाख के करीब लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। फल और सब्जियों की महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ कर रह दी है। बढ़ती गरीबी के आंकड़े ने भाजपा सरकार के दावों की पोल खोल कर रख दी है। गुप्ता आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री और उनके रिश्तेदार अमीर होते जा रहे। जबकि जनता गरीबी और बेरोजगारी से परेशान है। पूरे प्रदेश में लाखों उद्योग बंद हो गए हैं। लाखों लोगों की नौकरियां चली गई हैं। नए उद्योग नहीं आ रहे हैं। भाजपा सरकार ने हरियाणा को बेरोजगारी और पेपर लीक में नंबर वन बनाने का काम किया है। हर योजना में घोटाले सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों मुफ्त राशन में भी करोड़ों का घोटाला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed