फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   supplied by Shabby pipeline, then why not spread the disease

जर्जर पाइप लाइन से सप्लाई, फिर क्यों न फैले बीमारी

Tue, 25 Feb 2014 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला Updated Tue, 25 Feb 2014 01:40 AM IST
विज्ञापन
supplied by Shabby pipeline, then why not spread the disease
एमडीसी सेक्टर-5 की सोसाइटी जीएच-1 में 13 साल पुरानी अंडरग्राउंड पाइप लाइन से पानी की सप्लाई हो रही है, जो जगह-जगह जर्जर हो चुकी है।
विज्ञापन


सोसाइटी के लोगों का कहना है कि जंग लगने के कारण कई बार पाइप टूट चुके हैं और कई जगह इसकी परतें उखड़ रही हैं। सोसाइटी की दीवारों पर पानी का सीलन भी दिखता है।

कई घरों के बैक साइड में पानी और सीवरेज के पाइप टूटे पड़े हैं, जिससे गंदा पानी सप्लाई के पानी में मिलने की भी आशंका जताई जा रही है।

दूषित पानी पीने से अब तक एक बच्ची की मौत हो चुकी है और करीब 62 लोग बीमार हो चुके हैं। टायफायड के दो और केस सामने आए हैं।

हुडा अधिकारी के अनुसार, हुडा की पाइप लाइन से पानी के जो सैंपल लिए गए थे, उसकी रिपोर्ट नार्मल आई है। यह रिपोर्ट डीसी को सौंप दी गई है।

सीवरेज और पाइप लाइन साथ-साथ
जीएच-1 में अतिक्रमण कर शौचालय बनाना भी दूषित पानी का कारण हो सकता है। सोसाइटी में कई लोगों ने बिना परमिशन ही शौचालय बना रखा है।

इसमें सीवरेज का पाइप और पानी के सप्लाई का पाइप साथ-साथ हैं। दोनों पाइपों के बीच स्पेस भी नहीं है और आशंका है कि पाइप टूटने के बाद सीवरेज का पानी पीने के पानी में मिल रहा है।
विज्ञापन


अतिक्रमण भी जिम्मेदार
वर्ष 2005 में हिओ सोसाइटी के चेयरमैन एसएस ढिल्लो ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए थे। इसके बावजूद अतिक्रमण हटाने के नाम पर सोसाइटी की कुछ दीवारों को हटाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि फ्लैटों के बाहर बने शौचालयों को वैसे ही छोड़ दिया गया है। इस संबंध में कई बार हुडा को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।  

प्रधान ने कहा, मुझसे दिक्कत है तो नया प्रधान चुन लो
सोमवार को भी गंदे पानी की आपूर्ति हुई। इससे परेशान लोग जब एसोसिएशन के प्रधान हरिओम से पूछा कि उन्हें इस समस्या से निजात कब मिलेगी तो जवाब समस्या के समाधान पर नहीं, बल्कि कुछ और ही मिला।

प्रधान ने कहा कि यदि उनसे कोई परेशानी है तो दोबारा चुनाव कराकर नया प्रधान चुन लें। यह जवाब सुनकर सोसाइटी वाले भी हैरान हुए।

उन्होंने कहा कि उन्हें तीन माह से गंदे पानी की हो रही सप्लाई की समस्या से निजात चाहिए। चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है।

पार्षद ने कहा, मुझे तो जानकारी ही नहीं थी

सोसाइटी में दूषित पानी पीने से एक बच्ची की मौत हो गई और करीब 62 लोग बीमार हैं। तीन दिनों से शहर का यह सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है, लेकिन वार्ड पार्षद कुलदीप बड़ैच तीन दिनों से इन घटनाओं से अनजान थी।


सोसाइटी के प्रधान हरिओम के बुलाने पर वह जीएच-1 सोसाइटी में पहुंचीं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी ही नहीं थी।

हालांकि, उन्होंने यह आश्वासन दिलाया कि मंगलवार को हुडा इस्टेट आफिसर से मिलकर इस मसले के समाधान के लिए बातचीत की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पहुंची
सिविल सर्जन डा. वीके बंसल पांच डाक्टरों के साथ सोमवार को सोसाइटी में पहुंचे थे और डाक्टरों ने मरीजों की जांच की। सिविल सर्जन ने बताया कि मंगलवार को घरों के अंदर से वाटर सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे।  

मंगलवार से दो प्लंबर रिपेयरिंग का काम और पाइपों की साफ-सफाई शुरू करेंगे, ताकि लीकेज का पता लगाया जा सके।
हरिओम, प्रधान, फ्लैट हाउस ऑनर वेलफेयर एसोसिएशन, जीएच-1, एमडीसी-5

सोसाइटी के लोगों को आश्वासन दिया गया है कि प्रशासन की तरफ से जहां भी जरूरत पड़ेगी, सोसाइटी वासियों को प्रशासन की ओर से मदद दी जाएगी।
बजरंग दास गर्ग, अध्यक्ष, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल

दूषित पानी का मुद्दा गंभीर है। इस मामले की पड़ताल के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
डीके बंसल, स्थानीय विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed