फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sunil Jakhar targets on Sukhbir Badal in chandigarh

सुनील जाखड़ ने सुखबीर बादल पर साधा निशाना, राजनीतिक करियर को लेकर दे दिया बड़ा बयान

Thu, 15 Nov 2018 09:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 15 Nov 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
Sunil Jakhar targets on Sukhbir Badal in chandigarh
सुनील जाखड़ - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान और लोकसभा सांसद सुनील जाखड़ ने कहा है कि गोबिंद सिंह लौंगोवाल बादल परिवार के लिफाफे से निकलने वाले एसजीपीसी के आखिरी प्रधान हैं क्योंकि जिस तरह लोग जागृत हो रहे हैं और टकसाली नेताओं ने आवाज बुलंद की है, भविष्य में लोगों की पसंद के नेता ही एसजीपीसी के प्रधान बन सकेंगे। उन्होंने कहा कि सुखबीर सिंह बादल द्वारा की गई पंथ विरोधी गलतियों के कारण अब उनका सियासी अंत यकीनी हो चुका है।

विज्ञापन


बुधवार को जारी एक प्रेस बयान में जाखड़ ने कहा कि भले ही अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने गोबिंद सिंह लौंगोवाल को दोबारा एसजीपीसी का प्रधान बनवा कर डेरामुखी के साथ अपनी पुरानी सांठगांठ का सबूत दिया है, वहीं उन्होंने एक बार फिर से पंथ के साथ धोखा किया है। जाखड़ ने कहा कि समय आ गया है जब शिअद के प्रधान सुखबीर बादल को अपनी सरकार के समय सत्ता के नशे में पंथ से की गई गद्दारी के लिए न सिर्फ माफी मांगनी पड़ेगी बल्कि कानून भी उनसे निपटेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस जस्टिस रणजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट पर अकाली दल और इसके सहयोगियों ने विधानसभा में चर्चा करके अपना जवाब देना भी जरूरी नहीं समझा था, अब एसआईटी के सामने पेश होने को मजबूर हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed