{"_id":"5d0b8c5c8ebc3e4f120de7b3","slug":"sunam-to-longowal-road-will-now-be-named-fatehavir","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धांजलिः सुनाम से लोंगोवाल सड़क का नाम फतेहवीर मार्ग, पंजाब सरकार ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धांजलिः सुनाम से लोंगोवाल सड़क का नाम फतेहवीर मार्ग, पंजाब सरकार ने दी मंजूरी
Thu, 20 Jun 2019 07:11 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 20 Jun 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
फतेहवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सुनाम शेरों लौंगोवाल सड़क (करीब 12 किलोमीटर लंबी) का नाम फतेहवीर सिंह मार्ग रखने को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में सरकार की ओर से बाकायदा पत्र जारी किया गया है। विशेष मामले का दर्जा देते हुए लोक निर्माण विभाग को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
इस संबंधी जानकारी देने के लिए लोक निर्माण मंत्री विजयइंदर सिंगला, डीसी घनश्याम थौरी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजिंदर सिंह राजा, कांग्रेस की हलका प्रभारी दामन बाजवा फतेहवीर सिंह के घर पहुंचे। कैबिनेट मंत्री सिंगला ने कहा कि परिवार और लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने इस संबंध में मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए बुधवार शाम को सुनाम शेरों लौंगोवाल रोड पर पंजाबी भाषा में लिखा बोर्ड भी स्थापित कर दिया है।
विज्ञापन