फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhwinder Singh Sarkaria orders Vigilance probe against Tahsildar

तहसीलदार रिश्वत कांड का वीडियो हुआ था वायरल,अब मंत्री ने दिए विजिलेंस जांच के आदेश

Wed, 27 Jun 2018 09:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) Updated Wed, 27 Jun 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
Sukhwinder Singh Sarkaria orders Vigilance probe against Tahsildar
सुखविंदर सिंह सरकारिया
खमाणों तहसीलदार हरफूल सिंह की बेबाक वीडियो वायरल होने के बाद आखिर पंजाब सरकार ने एक के बाद एक सरकारी परतें खोलने वाले खमाणों सब-डिवीजन के तहसीलदार हरफूल सिंह पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। मंगलवार को पंजाब सरकार के माल मंत्री सुखविंदर सिंह सरकारिया ने फोन पर बताया कि उन्होंने तहसीलदार हरफूल सिंह की वीडियो की जांच का जिम्मा विजिलेंस को सौंपा गया है।
विज्ञापन


वहीं हरफूल सिंह पर हाई अथोरिटी कार्रवाई जारी रखेगी। माल मंत्री ने कहा कि तहसीलदार की वीडियो वायरल होने के बाद सरकार की छवि खराब हो रही है। उन्होंने हरफूल सिंह द्वारा वायरल वीडियो के पहलुओं की बारीकी से जांच करने को भी कहा है। साथ में यह भी कहा है कि अगर तहसीलदार दोषी पाया गया तो कार्रवाई से गुरेज ना किया जाए। 
विज्ञापन


यहां गौरतलब है कि तहसीलदार हरफूल सिंह का वीडियो वायरल करने वाले पत्रकार ने मंगलवार को फेसबुक पर ये स्पष्टीकरण भी दिया है कि इस मामले को स्थानीय विधायक से जोड़कर न देखा जाए, क्योंकि तहसीलदार हरफूल सिंह वायरल वीडियो में स्थानीय कांग्रेसी विधायक की बात न कर किसी अन्य विधायक का बिना नाम लिए जिक्र कर रहे हैं। स्थानीय विधायक बारे हरफूल सिंह इतना जरूर कह रहे हैं कि ये विधायक ऐसे नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed