{"_id":"61e03ce62951fd208546e54e","slug":"sukhdev-singh-dhindsa-party-got-telephone-election-symbol-for-punjab-assembly-elections-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab elections 2022: सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी को मिला टेलीफोन चुनाव निशान, भाजपा व कैप्टन के साथ सियासी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab elections 2022: सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी को मिला टेलीफोन चुनाव निशान, भाजपा व कैप्टन के साथ सियासी मैदान में
Thu, 13 Jan 2022 08:29 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 13 Jan 2022 08:29 PM IST
सार
कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी के बाद सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी को भी चुनाव निशान मिल गया है। ढींढसा की पार्टी शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) को चुनाव आयोग ने टेलीफोन चुनाव चिह्न आवंटित किया है। इससे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस को हॉकी व बॉल चुनाव निशान मिल चुका है।
विज्ञापन
सुखदेव सिंह ढींढसा।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) को चुनाव आयोग ने मान्यता दे दी है। आयोग की तरफ से शिअद संयुक्त को पंजाब चुनाव के लिए टेलीफोन चुनाव निशान आवंटित किया है। पार्टी प्रमुख पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींढसा ने चुनाव निशान मिलने पर खुशी व्यक्त की और विज्ञान में टेलीफोन को सबसे शानदार खोज बताया है। उन्होंने कहा कि इससे भाईचारा बढ़ता है। ढींढसा इस बार भारतीय जनता पार्टी और कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के कार्यालय सचिव एवं प्रवक्ता मनिंदरपाल सिंह बराड़ ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय से पार्टी को मिले चुनाव चिह्न टेलीफोन की जानकारी दी और बताया कि शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) को जो नया चुनाव चिह्न प्राप्त हुआ है, वह टेलीफोन है। मनिंदरपाल सिंह बराड़ ने कहा कि विज्ञान में टेलीफोन सबसे शानदार खोजों में से एक है।
विज्ञापन
टेलीफोन दुनिया के विकास में संचार के सबसे महत्वपूर्ण साधनों में से एक है, यह भाईचारे को बढ़ाने का भी एक शानदार तरीका है। पार्टी के पूरे नेतृत्व ने शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) टेलीफोन चुनाव चिह्न मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि पंजाब के लोग शिअद संयुक्त को आशा की किरण के रूप में देख रहे हैं। उन्होंने पंजाब के लोगों से वादा किया कि अकाली दल (संयुक्त) पंजाब के लोगों की उम्मीदों पर खतरा उतरेगी।
विज्ञापन