{"_id":"61f10ca25d4c9e54115c5ff3","slug":"sukhbir-singh-badal-reached-amritsar-with-harsimrat-kaur-badal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: सुखबीर बादल बोले- बेअदबी पर राजनीति करने वाले हो जाएंगे बर्बाद, मजीठिया पर हरसिमरत ने कही बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: सुखबीर बादल बोले- बेअदबी पर राजनीति करने वाले हो जाएंगे बर्बाद, मजीठिया पर हरसिमरत ने कही बड़ी बात
Wed, 26 Jan 2022 02:34 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 26 Jan 2022 02:34 PM IST
सार
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल बुधवार को अपनी पत्नी सांसद हरसिमरत कौर बादल के साथ श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे। यहां दोनों नेताओं ने माथा टेका।
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल
- फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)
विस्तार
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को अमृतसर में कहा कि बेअदबी पर राजनीति करने वालों का कुछ नहीं बचेगा। उन्होंने कुंवर विजय प्रताप सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि बेअदबी मामले में जांच पूरी तरह से नहीं की तो उन्हें अपनी नौकरी छोड़नी पड़ी। सुखबीर ने कहा कि विगत दिनों श्री दरबार साहिब के सरोवर में गुटका साहिब फेंकने वाले को पुलिस के हवाले किया गया था लेकिन पुलिस ने इसमें जांच नहीं की और उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह को आड़े हाथों लेते हुए सुखबीर ने कहा कि उनके ग्रुप की तरफ से जानबूझ कर अकाली दल को बदनाम किया जा रहा है। बता दें कि सुखबीर सिंह बादल बुधवार को अपनी पत्नी सांसद हरसिमरत कौर बादल के साथ सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होने पहुंचे थे। इस दौरान हरसिमरत कौर बादल ने अपने भाई बिक्रम सिंह मजीठिया का बचाव किया और कहा कि अगर मजीठिया ने ड्रग का कारोबार किया है तो उसका कुछ न रहे और अगर कोई उस पर सियासत कर रहा है तो उसका भी कुछ न बचे।
विज्ञापन