{"_id":"5888f0134f1c1bde3bcf51cb","slug":"sukhbir-singh-badal-rally-in-mohali-mohali-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुखबीर बोले- 'आप' सत्ता में आई तो 5 साल मोदी से दुश्मनी में निकलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखबीर बोले- 'आप' सत्ता में आई तो 5 साल मोदी से दुश्मनी में निकलेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Fri, 27 Jan 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
दशहरा ग्राउंड में रैली को संबोधित करते हुए बोले सुखबीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलका खरड़ से अकाली दल के उम्मीदवार रणजीत सिंह गिल के हक मेें जनसभा को संबोधित करने के लिए बुधवार को शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल पहुंचे। रैली के दौरान सुखबीर सिंह बादल ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गलती से यदि कहीं पंजाब में आप की सरकार बन जाती है तो अगले पांच साल केजरीवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दुश्मनी में ही निकाल देंगे। इसका खामियाजा आम जनता को उठाना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की आजादी के बाद से ही राज कर रही थी, लेकिन कभी भी उन्होंने जनता की तरफ नहीं देखा। जो भी राज्य में काम हुए हैं, वह अकाली-भाजपा सरकार के समय में हुए। इतना ही नहीं, उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज यह अपने चुनावी घोषणा पत्र में युवाओं को सरकारी नौकरियां देने के दावे कर रहे हैं। जबकि जब 2002 में इनकी सरकार थी तो कैप्टन ने ही सरकारी भर्ती प्रक्रिया को बंद कर लोगों को मुश्किलों में डाला था।
शिअद प्रमुख ने कहा कि उनकी सरकार ने करीब ढाई लाख लोगों को इस कार्यकाल में नौकरियां दी हैं। इसके अलावा डेढ़ लाख और सरकारी नौकरियां देने की तैयारी की है। वहीं, उन्होंने कहा कि खरड़ की सभी समस्याओं के बारे में उन्हें जानकारी है। खरड़ की समस्याओं को पहल के आधार पर हल किया जाएगा।
विज्ञापन
विधानसभा में सोए रहते थे कंग
बादल ने हलका खरड़ से कांग्रेस के उम्मीदवार जगमोहन कंग व आप के कंवर संधू पर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि जगमोहन कंग पहले जब विधानसभा में आते थे, तो सोए रहते थे। इसके बाद उन्होंने कंवर संधू पर हमला बोला। उन्होंने कंवर संधू पर एसजीपीसी के कॉलेज से धोखाधड़ी का आरोप लगाया।

तुसीं वोटां पाओ, कार ते झंडी मैं लगवा देणी ए
सुखबीर सिंह बादल
- फोटो : अमर उजाला
चन्नी ने कहा था-पांच साल में पैच वर्क ही करवाए
वहीं, हलका चमकौर साहिब के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी पर भी सुखबीर ने व्यंग्य किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि जब विधानसभा में मैने उनसे पूछा कि जब कैप्टन की सरकार थी तो उन्होंने पांच साल में क्या किया था। इस पर चन्नी का जवाब था कि उनकी सरकार ने सड़कों पर पैचवर्क ही किए थे।
बडाली खानदान ने बनाई दूरी
भले ही अकाली दल हलका खरड़ में सबकुछ ठीक होने की बात कर रहा है। लेकिन इसके बाद भी प्रोग्राम में अकाली दल के हलका इंचार्ज उजागर सिंह बडाली और उनके परिवार ने दूरी बनाए रखी। इसके अलावा पडियाला परिवार भी शामिल नहीं हुआ।
तुसीं वोटां पाओ, कार ते झंडी मैं लगवा देणी ए
इस दौरान सुखबीर ने रैली में शामिल लोगों से कहा कि वे रणजीत सिंह गिल के हक में वोट डालें, उनकी कार पर झंडी मैं खुद लगवा दूंगा।