{"_id":"5c79353bbdec224dab6014b2","slug":"sukhbir-badal-praised-pm-modi-targets-on-pak-pm-imran-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखबीर बादल बोले, नरेंद्र मोदी मजबूत प्रधानमंत्री, दोगली नीति करते हैं इमरान खान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखबीर बादल बोले, नरेंद्र मोदी मजबूत प्रधानमंत्री, दोगली नीति करते हैं इमरान खान
Fri, 01 Mar 2019 08:07 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्सी पठाना/फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्सी पठाना/फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 01 Mar 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
सुखबीर बादल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व उप-मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा है कि नरेंद्र मोदी एक मजबूत प्रधानमंत्री हैं, यही कारण है कि महज 48 घंटों में विंग कमांडर अभिनंदन वापस आ रहे हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी बधाई के पात्र हैं। सुखबीर शुक्रवार को जिला फतेहगढ़ साहिब के हल्का बस्सी पठाना में पार्टी कार्यकर्ताओं से बैठक लेने पहुंचे थे।
विज्ञापन
इस दौरान सुखबीर ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान दोगली नीति के तहत काम करते हैं। वह कहते कुछ हैं और करते कुछ और हैं। अगर वह अब भारत से शांति की बात करते हैं तो यह उनका डर है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के ऐसे हालातों में भी अपनी बैठकों को रद्द न करने के सवाल पर सुखबीर ने कहा कि वह देश के प्रधानमंत्री हैं उन्हें अपना काम करना ही पड़ेगा।
विज्ञापन
सुखबीर ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शिअद द्वारा पंजाब के 117 विधानसभा हलकों में कार्यकर्ताओं की बैठकों का सिलसिला शुरू किया गया है। जिसके तहत वह रोज दो हलकों में पार्टी नेताओं और वर्करों से बैठक कर उनकी मुश्किलें सुनकर जरूरी सुझाव भी ले रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं गुरुवार को राजिंदरा अस्पताल में अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही नर्सों द्वारा आत्महत्या करने की कोशिश पर सुखबीर ने कहा कि जो मुख्यमंत्री अपने हलके में मुलाजिमों की दुर्दशा करवा रहा है, वह मुख्यमंत्री रहने के काबिल नहीं। हरसिमरत कौर बादल द्वारा बठिंडा सीट से दोबारा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह फैसला पार्टी का होगा।