{"_id":"d330481caebb7468207f401d5901096d","slug":"sukhbir-badal-akali-dal-big-loss-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखबीर के हलके में अकाली दल को करारा झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखबीर के हलके में अकाली दल को करारा झटका
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
Updated Tue, 22 Apr 2014 04:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिअद (ब) के प्रत्याशी शेर सिंह घुबाया के पैतृक गांव घुबाया में उनके पारिवारिक सदस्य शिंगारा सिंह घुबाया, मनजीत सिंह घुबाया, जगा सिंह घुबाया, बलवनत सिंह घुबाया, पाल सिंह घुबाया, राज कुमार घुबाया ने सोमवार को 100 सदस्यों के साथ अकाली दल को छोड़ कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की।
विज्ञापन
इसी तरह गांव फत्तू वाला में भी 25 परिवार कांग्रेस में शामिल हुए। इस अवसर पर फिरोजपुर से कांग्रेसी उम्मीदवार व नेता प्रतिपक्ष सुनील जाखड़ के साथ पूर्व मंत्री हंसराज जोसन, मलकीत सिंह हीरा, गुरबीर सिंह संधू लाली और एआईसीसी से इस क्षेत्र के आब्जर्वर हरियाणा के संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिला खेड़ा सहित कांग्रेस की सारी लीडरशिप उपस्थित थी।
विज्ञापन
जाखड़ ने कहा कि लोगों से झूठे वादे कर एक बार उनके वोट बटोरने आसान हैं, लेकिन जब कोई चुना हुआ नुमाइंदा लोगों को अनदेखा कर देते हैं तो जनता भी चुनावों में उस नेता का साथ छोड़ देती है।
विज्ञापन
आज जिस तरह अकाली उम्मीदवार शेर सिंह घुबाया के पारिवारिक सदस्य अकाली दल छोड़ रहे हैं उससे साबित होता है कि जो अपने परिवार का नहीं हुआ वह इलाके की जनता की उम्मीदों पर कैसे खरा उतरेगा।
जाखड़ ने कहा कि उप-मुख्यमंत्री के विधानसभा हलके में गांवों की सड़कों का बुरा हाल है। गांवों में पीने के पानी की कमी है। गरीबों के बिजली बिल 5000 रुपये आ रहे है। किसानों को अपने खेतों से रेत निकालने की मनाही है। किसानों से रेत निकालने के नाम पर पुलिस एक रात का हजारों रुपये जबरी वसूल रहे हैं।
इस अवसर पर अकाली सांसद शेर सिंह घुबाया के भाई शिंगारा सिंह ने कहा कि अकाली सांसद शेर सिंह घुबाया ने अपने पांच साल के कार्यकाल के दौरान केवल पैसा कमाने के अलावा कुछ नहीं किया। हमारी बिरादरी अब अकाली दल के खिलाफ अपना मतदान कर कांग्रेस उम्मीदवार को भारी बहुमत से विजयी बनाएंगी।