फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhbir are frightened, will not contest election from Jalalabad

'आप' से डरे हुए हैं सुखबीर, नहीं लड़ेंगे जलालाबाद से चुनाव: मान

Mon, 29 Aug 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर) Updated Mon, 29 Aug 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
Sukhbir are frightened, will not contest election from Jalalabad
भगवंत मान - फोटो : Amar ujala
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल जलालाबाद हलके से चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं क्योंकि यहां आम आदमी पार्टी को समर्थन मिल रहा है। सुखबीर जिस भी हलके से चुनाव लड़ेंगे वहां से उनकी हार निश्चित है। इस बार अकाली दल चुनाव में पैसों की बरसात करेगा।
विज्ञापन


यह बात आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने रविवार को अनाज मंडी में आयोजित इलाका तेरा-धमाका मेरा रैली को संबोधित करते हुए कही। कहा कि राज्य में बेरोजगारी, कैंसर, चिट्टा, महंगाई का बोलबाला है लेकिन अकालियों को इसकी फिक्र नहीं है। आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है और इस पार्टी को जनता की चिंता है। 
विज्ञापन


सुखबीर सिंह बादल चाहे जलालाबाद, मौड़ मंडी या किसी और हलके से चुनाव लड़ लें लेकिन वह उसके विरोध में चुनाव लड़ने के लिए तत्पर हैं। पार्टी ने उन्हें टिकट दी तो वह सिर्फ सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहेंगे चाहे वह किसी भी हलके से चुनाव लड़ें। उन्होंने आरोप लगाया कि अकाली सरकार जनता और आप वर्करों पर झूठे पर्चे दर्ज कर रही है। राज्य में आम आदमी की सरकार बनने पर सारा हिसाब लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत में भगवंत मान ने राज्य वासियों से अपील की कि आगामी चुनाव के दौरान राज्य में आम आदमी की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत लगा दें। इससे पहले पूर्व सांसद और आम आदमी पार्टी की ओर से फिरोजपुर देहाती से घोषित उम्मीदवार डा.मोहन सिंह फलियांवाला ने कहा कि वह फिरोजपुर हलके से दो बार सांसद बने। इस बार उन्हें मौका मिला तो वह कर्ज उतारेंगे।

रैली में देव राज शर्मा, पवन कुमार, मलकीत सिंह थिंद, महेन्द्र कचूरा, समरबीर संधू, जगदीप सिंह काका बराड़, बलदेव सिंह बराड़ उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed