फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Suicide, chandigarh suicide, Hallomajra Suicide, Hallomajra light point suicide, Daria suicide

लेन-देन के विवाद से परेशान व्यक्ति ने दी जान, पेड़ से लगाया फंदा

Fri, 26 Aug 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 26 Aug 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Suicide, chandigarh suicide, Hallomajra Suicide, Hallomajra light point suicide, Daria suicide
Suicide - फोटो : Amar Ujala
पैसे के लेन-देन के विवाद को लेकर परेशान चल रहे 35 वर्षीय व्यक्ति ने हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट के पास दड़वा के जंगल में पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को उतारा और अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान दड़वा निवासी रमेश के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन


दड़वा निवासी दीपक ने बताया कि उसका रिश्तेदार रमेश कुमार बुधवार को घर नहीं आया था। शाम करीब पांच बजे रमेश का मोबाइल बंद हो गया। उन्होंने रमेश को काफी तलाश किया, लेकिन पता नहीं चल सका। दीपक के अनुसार, दो दिन पहले रमेश को गिरफ्तार करने पुलिस आई थी। शाम को उन्हें फोन आया कि रमेश ने दड़वा के पास जंगल में फंदा लगा रखा है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर रमेश की शिनाख्त की। 
विज्ञापन


इंडस्ट्रियल एरिया और दड़वा पुलिस मौके पर पहुंची और रमेश को जीएमएसएच-16 लेकर गई। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपक ने बताया कि रमेश के दो बेटे हैं। रमेश का किसी व्यक्ति से लेन-देन का विवाद चल रहा था। इस कारण वह काफी परेशान था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दड़वा पुलिस चौकी के अनुसार रमेश पेप्सी कंपनी में ड्राइवर था। उसका पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। उसके खिलाफ शिकायत आई थी। इस संबंध में पूछताछ के लिए पुलिस दो दिन पहले रमेश के घर भी गई थी। फिलहाल दड़वा पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed