फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sudesh Kataria says Opposition parties do not have candidates to contest elections

विपक्षी दलों के पास चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार नहीं : कटारिया

Mon, 08 Apr 2024 12:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Sudesh Kataria says Opposition parties do not have candidates to contest elections
- सीएम के चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर ने की विपक्षी दलों की घेराबंदी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा ने कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र पर सवाल खड़े किए हैं। भाजपा ने कहा है कि चुनाव घोषणा पत्र में कांग्रेस के पास कोई नीति और कोई विजन नहीं है। कांग्रेस को स्वयं नहीं पता कि वह देश को किस दिशा में ले जाना चाहती है। उसका एकमात्र एजेंडा यही है कि किसी भी तरह देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विरोध किया जाए। भाजपा का आम कार्यकर्ता और प्रदेश की जनता कांग्रेस को अपने इन मंसूबों में कामयाब नहीं होने देगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री के चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर सुदेश कटारिया ने रविवार को चंडीगढ़ में कहा कि अकेले भाजपा ऐसी पार्टी है, जिसने राज्य की सभी 10 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। भाजपा अपने विजन और उद्देश्य को लेकर स्पष्ट है। कांग्रेस समेत सभी विरोधी राजनीतिक दलों को चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। वह इंतजार कर रहे हैं कि किसे चुनाव लड़वाया जाए। जिसे तैयार करते हैं, वही बाद में चुनाव लड़ने से मना कर देता है। कटारिया ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जोड़ी पूरे राज्य में विधानसभा स्तरीय रैलियों का आयोजन कर रही है। अप्रैल माह में पूरे प्रदेश में रैलियों का एक दौर पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही कार्यकर्ताओं की बैठकें आयोजित की जा रही हैं, जिनमें मनोहर लाल और नायब सैनी भाजपा उम्मीदवारों को जिताने की रणनीति के मूल मंत्र कार्यकर्ताओं को समझा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed