{"_id":"5b7ec5cb42c792463f7940a7","slug":"sudden-steeped-a-road-in-phagwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरा संभलकर! अचानक सड़क बन गई स्वीमिंग पुल, बाल-बाल बची ड्राइवर की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरा संभलकर! अचानक सड़क बन गई स्वीमिंग पुल, बाल-बाल बची ड्राइवर की जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फगवाड़ा (पंजाब)
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
अचानक धंसी सड़क में जा घुसी कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के फगवाड़ा स्थित चाहल नगर में गुरूवार को अचानक सड़क धंस गई और चलती कार का आगे का हिस्सा उसमें धंस गया। गड्ढा पानी से भर गया लेकिन चालक किसी तरह बच निकला। सूचना पर मेयर अरुण खोसला और क्षेत्रीय पार्षद पदम देव सुधीर ने रिपेयर शुरू करवाई।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के उद्योगपति अक्षय धीमान अपनी कार से घर से निकले। कुछ ही दूरी पर अचानक झटका लगा। सड़क नीचे की ओर धंस गई और कार का अगला हिस्सा बीच में फंस गया। बड़ी मुश्किल से कार में से बाहर निकला। बाद में क्षेत्र वासियों ने बताया कि कोई पाइप लीक होने से सड़क धंस गई। निगम प्रशासन ने होशियारपुर रोड की गंदगी लाकर पाइप रिपेयर के बाद गड्ढे को भर दिया।
इससे सारे क्षेत्र में बदबू फैल गई। क्षेत्रवासियों के एतराज और पार्षद के दखल के बाद दोबारा निगम कर्मियों ने गड्ढे में पत्थर भरे। इससे पाइप लाइन फिर से टूट गई और पानी बहने लगा। उसे सुबह ठीक करने की बात कहकर चले गए। क्षेत्र वासियों का कहना है कि गड्ढा बिना रिपेयर के छोड़े जाने के कारण रात को हादसा हो सकता है। निगम ने कोई बैरिकेडिंग या सूचना पट भी नहीं रखा है।