फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students will be able to sit in next class even if compartment comes in 9th and 11th

9वीं और 11वीं में कंपार्टमेंट आई तो भी अगली क्लास में बैठ सकेंगे विद्यार्थी

Sat, 25 Jul 2020 10:00 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Students will be able to sit in next class even if compartment comes in 9th and 11th
चंडीगढ़। सरकारी स्कूलों के 9वीं और 11वीं क्लास में जिन विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है, शिक्षा विभाग ने उन्हें परीक्षा से पहले अगली क्लास में बैठने का विकल्प दिया है। इसके लिए विद्यार्थी या उसके परिजन को स्कूल को लिखित में जानकारी देनी होगी कि वे अगली क्लास अटेंड करना चाहते हैं। ऐसे में अगर विद्यार्थी स्कूल खुलने पर होने वाली कंपार्टमेंट परीक्षा में फेल होता है तो उसे पुरानी क्लास ही दोबारा करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के इस फैसले से परिजन नाखुश हैं। सरकारी स्कूल के एक शिक्षक ने बताया कि उन्हें बच्चे और परिजन कॉल करके सवाल पूछ रहे हैं। परिजनों का कहना है आधा सेशन निकल गया है, पर विभाग परीक्षा नहीं ले पाया है और अब बच्चा कौन-सी क्लास में लगाए, इसका वे फैसला नहीं कर पा रहे हैं। परिजनों को दुविधा है कि अगर बच्चे को अगली क्लास में बैठा दें और कम्पार्टमेंट के पेपर में बच्चा फेल हो जाए तो दोबारा पिछली क्लास में जाकर बैठने से वह डिप्रेशन में आ सकता है।
विज्ञापन

स्कूलों को परिजनों से बात करने के निर्देश
जिला शिक्षा अधिकारी हरबीर सिंह आनंद ने बताया कि 9वीं और 11वीं कंपार्टमेंट को लेकर स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं। शिक्षक बच्चों और उनके परिजनों से बातचीत कर उनसे लिखित में व्हाट्सएप या ईमेल के जरिए संदेश भेजें। इसमें परिजनों को बताना होगा कि वे अपने बच्चे को रिपीट क्लास में बैठाना चाहते हैं या अगली क्लास में। अगर क्लास में बच्चा बैठता है और कंपार्टमेंट की परीक्षा में फेल हो जाता है तो उसे पुरानी क्लास रिपीट करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed